MP सहित 13 राज्यों में अगले 72 घण्टों में भारी बारिश की चेतावनी

18 06 461968998monsoon ll

वेब डेस्क। मौसम विभाग ने देशभर के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 72 घंटों में दिल्ली, यूपी, एमपी सहित इन 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने ताजा अपडेट में 13 राज्यों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब है कि इन इलाकों में रहने वाले अपने-अपने स्तर किसी भी विपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें, हो सकता है कि भारी बारिश से यहां हालात बिगड़ जाएं। वहीं इन 72 घंटों में करीब एक दर्जन राज्यों के लिए यलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
Yashbharat

इस बीच मानसून अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, मध्‍य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड को पूरी तरह से कवर कर लेगा। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मानसून की एंट्री हो जाएगी। 1 से 2 जुलाई तक मानसून तकरीबन पूरे देश को कवर कर लेगा।

Yashbharat

28 जून को आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलाकों, जम्मू कश्‍मीर, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 जून को उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,  उड़ीसा, झारखंड और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।

Yashbharat

वहीं, 29 जून को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलाकों और जम्मू कश्‍मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें-  इंदौर में प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर शिवम वर्मा ने बदले एसडीएम, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस और वेतन काटने के आदेश

30 जून को उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, आसाम, मेघालय, हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, 30 जून को बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों और केरल में भारी बारिश का अलर्ट है।