FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

MP : भाजपा की दूसरी लिस्ट में 17 प्रत्याशियों का ऐलान, बड़वारा अभी भी होल्‍ड पर, जबलपुर में शरद और बब्‍बू को फिर मौका

भोपाल|  भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 17 प्रत्‍याशियों का नाम है। कटनी जिले से बड़वारा अभी भी इस सूची में शामिल नहीं हो सकी जबकि जबलपुर उत्‍तर और पश्चिम के उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।उत्‍तर मध्‍य क्षेत्र  से शरद जैन और पश्चिम से हरेन्‍द्रजीत सिंह बब्‍बू को टिकट दिया गया है ।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में सांसद अनूप मिश्रा का नाम है, भितरवार से अनूप मिश्रा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे| कुछ सांसदों को चुनाव लड़ाने की चर्चा चल रही थी| आज जारी हुई इस सूची में इस चर्चा पर मुहर लग गई है| वहीं गोविंदपुरा सीट इस सूची में भी शामिल नहीं किया गया है| इस सीट पर फैसला होल्ड रखा गया है|

bjp

Leave a Reply

Back to top button