उज्जैन। मध्यप्रदेश की दूसरी सबसे पुरानी ‘ए” ग्रेड विक्रम यूनिवर्सिटी को इस साल भी पढ़ाने के लिए विद्यार्थी नहीं मिले हैं। 25 सीटों वाले बीए ऑनर्स इन सोशोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सिर्फ 1 और एमएससी इन इनवायरमेंट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में सिर्फ 2 विद्यार्थियों के आवेदन की स्थिति यही बताती है।
मालूम हो कि विक्रम विश्वविद्यालय की 29 अध्ययनशालाओं में प्रवेश के लिए पहला चरण अभी जारी है। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून को समाप्त हो चुकी है और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 30 जून समय सीमा है।
मगर अब तक जो फार्म जमा हुए, उसने विश्वविद्यालय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कारण सीटों के अनुपात में बेहद कम आवेदन जमा होना है। कुछ पाठ्यक्रम तो ऐसे हैं जिनमें इक्का-दुक्का आवेदन ही जमा हुए हैं। इसकी वजह डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राकेश ढंड ने विद्यार्थियों का रुझान इंदौर की ओर बढ़ना बताया है।
नईदुनिया से कहा है कि उज्जैन के विद्यार्थी विक्रम यूनिवर्सिटी की बजाय इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में पढ़ना अच्छा मान रहे हैं, इसकी कई वजह है, मगर स्थिति हमारे लिए चिंता का विषय है। उधर, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने भी स्वीकारा है कि पिछले पांच सालों में हर साल उनकी 8 से 10 फीसद सीटें उज्जैन के विद्यार्थियों से भराती हैं।
कहां, कितनी सीटों पर प्रवेश के लिए जमा हुए आवेदन
पाठ्यक्रम आवेदन सीट
बीए ऑनर्स इन सोशोलॉजी 01 25
बी लिब इन साइंस 09 30
बीसीए 22 40
बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी 26 40
बीए ऑनर्स इन इकनॉमिक्स 11 25
बीए ऑनर्स इन हिस्ट्री 24 25
एमएससी इनवायरमेंट मैनेजमेंट 02 25
एमएससी माइक्रोबायलॉजी 09 25
सिर्फ इन पाठ्यक्रमों में सीटों से ज्यादा आवेदन
बीए ऑनर्स पॉलीटिकल साइंस में 25 सीटों के विस्र्द्ध 45, बीकॉम ऑनर्स की 240 सीटों के विस्र्द्ध 339, बी. फार्मा की 60 सीटों के विस्र्द्ध 230, बीबीए ऑनर्स की 60 सीटों के विस्र्द्ध 76 विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किए हैं। सभी आवेदकों को प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 जून दी गई है।
इन दो पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आज परीक्षा
एमएससी इनवायरमेंट मैनेजमेंट और एमएससी माइक्रोबायलॉजी में एडमिशन के लिए परीक्षा सोमवार सुबह 9 से 12 बजे तक विक्रम विवि के सुमन मानविकी भवन में होगी। दोनों पाठ्यक्रम के कुल 11 आवेदक परीक्षा में शामिल होंगे।
-
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कोतवाली पुलिस ने 2018 से फरार स्थायी वारंटी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार -
गणेश उत्सव की धूम: विसर्जन से पहले पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब,गणेश चौक के पारंपरिक मेले में शनिवार रात हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर के पंडालों में देर रात तक दर्शन का सिलसिला -
जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक में लगा विशेष शिविर,निगम कार्यालय का कैश काउंटर शनिवार को भी रहा जारी, रविवार को भी मिलेगी भुगतान सुविधा
