अजब गजबFEATUREDLatest

पहाड़, ट्रेकिंग और पत्नी का दुपट्टा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पति का ‘हाई-टेक सेफ्टी जुगाड़’, वीडियो देख लोग बोले- ‘ये डर अच्छा है

पहाड़, ट्रेकिंग और पत्नी का दुपट्टा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पति का 'हाई-टेक सेफ्टी जुगाड़', वीडियो देख लोग बोले- 'ये डर अच्छा है

पहाड़, ट्रेकिंग और पत्नी का दुपट्टा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पति का ‘हाई-टेक सेफ्टी जुगाड़’, वीडियो देख लोग बोले- ‘ये डर अच्छा है, अक्सर लोग पहाड़ों की वादियों में घूमने जाते हैं और वहां हसीन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो की कहानी थोड़ी अलग और बेहद मजेदार है।

वीडियो में एक शादीशुदा जोड़ा (कपल) पहाड़ों की ऊंची-नीची वादियों में ट्रेकिंग करता नजर आ रहा है। रास्ते पथरीले हैं और चढ़ाई मुश्किल है। ऐसे में पतिदेव ने सुरक्षा के लिए कोई मॉडर्न सेफ्टी गियर या रस्सी इस्तेमाल नहीं की, बल्कि सीधे अपनी धर्मपत्नी का दुपट्टा ही काम में ले लिया।

तस्वीर ऐसी है: वीडियो में जब पति मुस्कुराते हुए अपना हाथ कैमरे के सामने उठाता है, तो सच्चाई सामने आती है। उसने अपनी पत्नी के दुपट्टे के एक छोर से अपना हाथ और दूसरे छोर से पत्नी का हाथ कसकर बांधा हुआ है। यानी ‘सात फेरों के सात वचनों’ को पहाड़ों की चढ़ाई पर दुपट्टे की गांठ से लाइव री-क्रिएट कर दिया गया है।

नेटिजन्स ले रहे हैं मजे: ‘यह प्यार नहीं, खाई में गिरने का डर है बाबू भैया

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह आग की तरह फैल गया। यूज़र्स इस पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

  • एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा: “इसे कहते हैं असली फेविकोल का जोड़, टूटेंगे भी साथ और… (आगे आप समझदार हैं)।”

  • दूसरे यूजर का कहना था: “यह रोमांस कम और सुरक्षा कवच ज्यादा लग रहा है। पति को पक्का डर होगा कि कहीं पत्नी का पैर न फिसल जाए या फिर वो खुद न डगमगा जाए।”

  • एक अन्य ने लिखा: “पहाड़ों की वादियों में ‘हम साथ-साथ हैं’ का इससे लाइव और क्या उदाहरण होगा!”

Back to top button