Mohan Yadav CM MP: शस्त्र संचालन में भी निपुण हैं MP के नए सीएम यादव । डा. मोहन यादव तलवार चलाने और योग जैसी विधाओं में भी निपुण हैं। सीएम के नाम की घोषणा होने के बाद डा. यादव के कुछ वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुए। एक वीडियो में वे तलवार चलाते हुए दिख रहे हैं।
विभिन्न समाजों के चल समारोह हों या अखाड़ों के चल समारोह, सबमें यादव भाग लेते नजर आते हैं। यादव महाकाल की सवारी सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में भी खूब शामिल होते हैं।
पिता पूनमचंद बोले, बेटे ने बहुत मेहनत की
मुख्यमंत्री के रूप में नाम की घोषणा होने के साथ ही डा. मोहन यादव के घर पर समर्थकों की भीड़ लग गई। खूब आतिशबाजी हुई। घर वालों को पहले यकीन नहीं हुआ, मगर कुछ देर के बाद सभी खुशी से झूम उठे। मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव बोले कि पुत्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। उसने काफी मेहनत की है।
बहन कलावती यादव ने कहा कि भाई एक जनसेवक है। पहले विधायक, फिर मंत्री और अब उसे मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है। पूरी उम्मीद है उज्जैन सहित पूरा प्रदेश नए सोपान रचेगा।

