Site icon Yashbharat.com

मेहुल चोकसी गिरफ्तार: 6 साल बाद कानून के शिकंजे में आया हीरा घोटाले का ‘मोती’

images 51 1

मेहुल चोकसी गिरफ्तार: 6 साल बाद कानून के शिकंजे में आया हीरा घोटाले का ‘मोती’। हीरा व्यापारी और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को आखिरकार 6 साल की लंबी फरारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी डोमिनिका में हुई, जहाँ चोकसी अवैध रूप से प्रवेश करते पकड़े गए।

चोकसी, जिसने घोटाले के बाद एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी, भारत से भागकर वहां छिपा हुआ था। लेकिन भारतीय एजेंसियों की लगातार कोशिशों और इंटरपोल की मदद से यह कार्रवाई संभव हो पाई।

भारत सरकार अब उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। जांच एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी ने मिलकर करीब 14,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। मेहुल चोकसी गिरफ्तार: 6 साल बाद कानून के शिकंजे में आया हीरा घोटाले का ‘मोती’

Exit mobile version