Site icon Yashbharat.com

चेतनोदय तीर्थक्षेत्र में पंचकल्याण की व्यवस्था हेतु महापौर प्रीति संजीव सूरी ने किया स्थल निरीक्षण,दिए

IMG 20250201 WA0061 scaled

चेतनोदय तीर्थक्षेत्र में पंचकल्याण की व्यवस्था हेतु महापौर प्रीति संजीव सूरी ने किया स्थल निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्दे

कटनी ।आगामी दिनांक 09 फरवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र गौशाला झुरही कैलवारा कटनी में मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज के आशीर्वाद एवं सान्निध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव होना है।उक्त भव्य धार्मिक कार्यक्रम के निर्विघ्न सफलता हेतु आज दिनांक 1 फरवरी को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने एमआईसी सदस्य,पार्षदों एवं नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान द्वारा आगामी पंचकल्याण कार्यक्रम को हेतु महापौर सूरी ने दिनांक 3 फरवरी गुरुदेव कि अगवानी में जुलूस मार्ग पर विशेष साफ-सफाई चूने की लाइन कार्य किये जाने एवं 9 से 14 फरवरी 2025 तक स्थल में पार्किंग, रास्ते में चूने की लाइन, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, आदि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

इस दौरान एमआईसी सदस्य अवकाश जायसवाल ,सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता,गोविंद चावला,पार्षद शकुंतला सोनी,सीमा श्रीवास्तव,वंदना यादव ,सकल दिगम्बर जैन पंचायत, कटनी के अध्यक्ष संजय जैन,नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं सकल दिगम्बर जैन पंचायत समिति कटनी के अन्य विशिष्ट पदाधिकारी एवं समाज के अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version