Site icon Yashbharat.com

कटायेघाट मोड़ से बरगवां बरगवा तक चल रहे निर्माण कार्यों का महापौर श्रीमती सूरी ने किया औचक निरीक्षण 

IMG 20251121 WA0054

कटायेघाट मोड़ से बरगवां बरगवा तक चल रहे निर्माण कार्यों का महापौर श्रीमती सूरी ने किया औचक निरीक्षण

नागरिकों की आवागमन सुविधा सहित सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता में कार्य करने के दिए निर्देश

कटनी(21 नवंबर)-नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु निगम प्रशासन द्वारा कटाये घाट मोड़ से बरगवां तक मार्ग के सीवर लाइन विस्तार एवं रेस्टोरेशन उपरांत कराये जा रहे डामरीकरण कार्य का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी के साथ औचक निरीक्षण कर कार्य को तय मानक अनुरूप शीघ्रता से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी पार्षद शशिकांत तिवारी प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा सहित सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण में पहुंची महापौर श्रीमती सूरी द्वारा सुभाष ट्रांसपोर्ट के पास मार्ग पर रेस्टोरेशन कार्य उपरांत चल रहे डामरीकरण कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं उपस्थित एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की तकनीकी बारीकियों, उपयोग हो रही निर्माण सामग्री व निर्धारित समय -सीमा की जानकारी लेकर उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करने की हिदायत दी। महापौर श्रीमती सूरी ने निर्देशित किया कि रोड की लेवलिंग, रोलिंग एवं सडक के किनारों की सुदृढ़ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा मार्ग में जल निकासी की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए, ताकि भविष्य में उपरोक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार की समस्या न आवे। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रमती सूरी नें कार्य की समयसीमा की जानकारी लेते हुए नागरिकों की आवागमन सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यो को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करानें के नर्देश अधिकारियों को दिए।

महापौर श्रीमती सूरी द्वारा निरीक्षण के दौरान गढडों की फिलिंग के कार्य हेतु नागरिकों की आवागमन की सुविधा का ध्यान रखें तथा सुरक्षा संसाधनों के बीच कार्य करानें के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा स्थानीय व्यवसायियों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना और भरोसा दिलाया कि शहर के विकास कार्यो में पारदर्शिता एवं गति दोनों सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती सूरी द्वारा विगत सप्ताह उक्त मार्ग के रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया जाकर उपस्थित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को शीघ्र मार्ग का डामरीकरण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।

शहर के मुख्य मार्ग सागर पुलिया से हाउसिंग बोर्ड तक के गड्ढों की त्वरित कराये फिलिंग-महापौर

सागर पुलिया से हाउसिंग बोर्ड तक के मार्ग का निरीक्षण करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सड़क की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को सभी गड्ढों की तत्काल फिलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के इस मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, इसलिए सड़क पर मौजूद गड्ढे न सिर्फ आवागमन में बाधा हैं बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ाते हैं। महापौर ने स्पष्ट निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य बिना किसी देरी के पूरा किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Exit mobile version