इस लिंक से खुलेगा शादी का कार्ड” APK फाइल पर क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, गोसलपुर में युवक से 2.58 लाख की साइबर ठगी
cyber crime
इस लिंक से खुलेगा शादी का कार्ड” APK फाइल पर क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, गोसलपुर में युवक से 2.58 लाख की साइबर ठगी। गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ग्राम सिलुआ निवासी संदीप कुमार साहू (38) के मोबाइल पर करीब दो महीने पहले एक शादी के निमंत्रण का मैसेज आया, जिसमें एक APK फाइल की लिंक शामिल थी।
इस लिंक से खुलेगा शादी का कार्ड” APK फाइल पर क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, गोसलपुर में युवक से 2.58 लाख की साइबर ठगी
APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हुआ हैंग
संदीप ने जैसे ही उस फाइल को डाउनलोड करने के लिए क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन हैंग हो गया। उन्होंने बाद में मोबाइल को डिलीट करवा दिया, लेकिन इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते तक पहुंच बना ली।
धीरे-धीरे खाते से कटती रही रकम
16 मार्च से उनके बैंक खाते से छोटी-छोटी रकम कटनी शुरू हुई, जिस पर शुरुआत में ध्यान नहीं गया। बाद में 23 मार्च को जब खाते से 46,116 रुपये कटने का मैसेज आया, तब वह बैंक पहुंचे और जांच कराई।
10 ट्रांजेक्शन में निकले 2.58 लाख रुपये
बैंक जांच में सामने आया कि अलग-अलग 10 तिथियों में कुल 2,58,191 रुपये उनके खाते से निकाल लिए गए हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित की शिकायत पर गोसलपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक और APK फाइल डाउनलोड न करने की अपील की है