Site icon Yashbharat.com

होली को लेकर सज गया रंग-गुलाल का बाजार, होलाष्टक लगते ही बढ़ी चहल-पहल

Picsart 26 02 27 15 57 29 244

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

होली को लेकर सज गया रंग-गुलाल का बाजार, होलाष्टक लगते ही बढ़ी चहल-पहलकटनी। होली को लेकर परदेश से लोग अपने घरों को पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर बाजार में होली को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। इस बार 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली(धुरेड़ी) पर्व मनाया जाएगा। शहर में होली पर्व को लेकर बाजारों रंग-बिरंगे गुलाल की की दुकानें सज गई हैं और लोगों ने होली की खरीदारी शुरू कर दी है। होली के कारण बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा चहल-पहल भी देखने को मिल रही है। खासकर सूर्यास्त के बाद लोग होली की खरीददारी करने घरों से निकल रहे हैं। होली को अभी कुछ दिन बाकी हैं। होली के कारण रंग-गुलाल का बाजार परवान चढऩे लगा है। बाजार में होली पर्व को दुकानें सज चुकी है। त्यौहार का चढ़ता रंग और उमंग अभी से ही बाजार में दिख रहा है। होली की पिचकारी, रंग-बिरंगे रंग और गुलाल से पूरी दुकानें रंगीन होने लगी हैं। कुल मिलाकर शहर में होली की रंगीन चहल-पहल शुरू हो चुकी है। बाजारों में गुलाल, पिचकारियों और रंग-बिरंगे परिधानों की दुकानें सज गई हैं, जहां खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। पारंपरिक गुझिया और मिठाइयों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ी है और लोग त्यौहार की तैयारियों में जुट गए हैं। यह उत्साहपूर्ण माहौल बताता है कि शहर होली के रंगों में डूबने को पूरी तरह तैयार है।
मुखोटे, रंगीन बाल और स्टाइलिश चश्मों की भरमार
शहर से लेकर उपनगरीय क्षेत्रों के बाजारों में चारों तरफ होली की धूम है। मुखोटे, रंगीन बाल और स्टाइलिश चश्मों की भरमार बाजार में देखने को मिल रही है। बाजार में होली की खरीदारी को लेकर लोग पहुंच रहे हैं। इसको लेकर दुकानदारों ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। फल, ड्राईफ्रूट सभी थोक विक्रेताओं ने होली से संबंधित सामानों की बिक्री शुरू कर दी है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली को लेकर कई आकर्षक साजो सामान बाजार में उपलब्ध है जबकि खासकर बच्चों के लिए कई नए मुखोटे तो कई रंगीन बाल तो कई स्टाइलिश चश्में, आतिशबाजी को लेकर पटाखे भी बाजार में उपलब्ध हैं।
500 रुपये तक की पिचकारी बाजार में उपलब्ध
बाजार में 20 रुपए से लेकर 500 तक की पिचकारी उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए वही पुराना डोरेमोन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, मोटू पतलू की पिचकारी इस बार भी बाजार में अपनी जगह बनाए हुए हैं। ऐसी पिचकारी हमेशा से बच्चों को लुभाती रही हैं।

Exit mobile version