katniLatestमध्यप्रदेश

होली पर्व की तैयारी और खरीदारी में बीती रविवार की छुट्टी, बाजार में रही चहल-पहल

होली पर्व की तैयारी और खरीदारी में बीती रविवार की छुट्टी, बाजार में रही चहल-पहल
कटनी(YASHBHARAT COM)। होली पर्व के पहले पड़ी रविवार की छुट्टी का सदुपयोग आज लोगों ने पर्व की तैयारी और खरीदारी कर किया। रविवार अवकाश होने के बावजूद आज शहर में होली के सामान और मिठाई की दुकानें खुली रही और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी नजर आई।
होली को लेकर लोग अपने बच्चों को रंग, अबीर, पिचकारी दिलाते नजर आए। वैसे भी होली पर्व को लेकर बाजार में रंग का परवान चढ़ने लगा है। पूरे बाजार में होली पर्व को लेकर सभी दुकानें सज चुकी है। इस वर्ष रंगों का त्योहार होली अपने-अपने अंदाज में मनाने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गयी है। ग़ौरतलब है कि इस बार होलिका दहन 3 मार्च और होली 4 मार्च को खेली जाएगी। ऐसे में पर्व को अब महज तीन दिन शेष रह गये हैं। त्यौहार का चढ़ता रंग और उमंग अभी से ही बाजार में दिखने लगी है। होली की पिचकारी, रंग बिरंगे रंग व गुलाल से बाजार रंगीन हो गया है। चारों तरफ होली की धूम भी मचनी शुरू हो गयी है । शहर के मेन रोड क्षेत्र में फुट कर विक्रेताओ के यहां आज भारी भीड़ देखने को मिली। बाजार में रिटेल दुकानदार अपनी दुकानें सजा ली है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली को लेकर कई आकर्षक साजो समान बाजार में उपलब्ध है। खासकर बच्चों के लिए कई नए मुखोटे तो कई रंगीन बाल, तो कई स्टाइलिस्ट चश्मे गुलाल की आतिशबाजी को लेकर पटाखे भी बाजार में उपलब्ध है। इस बार बाजार में 20 से लेकर 500 रूपया तक के पिचकारी उपलब्ध है। बच्चों के लिए वही पुराना डोरेमोन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, मोटू पतलू की पिचकारी इस बार भी बाजार में अपनी जगह बनाए हुई हैं। बच्चों को ऐसी पिचकारी हमेशा से लुभाती रही हैं। व्यापारियों ने बताया कि अभी बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों के होली संबंधित दुकान लगाने वाले लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे थे। आज होली को लेकर शहरवासियों की खरीदारी हुई । नौकरी पेशा वाले लोग आज रविवार अवकाश का भर पूर फायदा उठाया और होली पर्व को लेकर रंग, गुलाल और पिचकारी सहित पर्व पर लगने वाले दूसरे सामानों की खरीदारी करते रहे। दुकानदारो ने बताया कि सभी दुकानदार इस बार दिल्ली और कोलकाता से ही पिचकारी रंग आदि मंगवाया गया है। बाजार में कई डरावने कपड़े के साथ भूत, पड़ी, राक्षस, शेर, भालू, डोरेमोन, स्पाइडर मैन, और खास करके हैकर के मास्क भी बाजार में उपलब्ध है।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक