Site icon Yashbharat.com

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, 35 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 111 की मौत

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus in Maharashtra) का संक्रमण एक बार फिर कहर मचाने लगा है। गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के रेकॉर्ड 35,952 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 26 लाख के पार हो गई। वहीं कोरोना महामारी से पिछले 24 घंटों में 111 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53,795 हो गई।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटों में 35,952 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 लाख 833 हो गई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 20,444 COVID-19 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। इसके साथ ही राज्य में महामारी से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या बढ़कर 22,83,037 हो गए।

Exit mobile version