​कभी DSP की सहेली बनकर बटोरी थीं सुर्खियां, अब फर्जीवाड़ा कर फ्लैट बेचने के आरोप में प्रमिला तिवारी गिरफ्तार

​कभी DSP की सहेली बनकर बटोरी थीं सुर्खियां, अब फर्जीवाड़ा कर फ्लैट बेचने के आरोप में प्रमिला तिवारी गिरफ्तार

कभी DSP की सहेली बनकर बटोरी थीं सुर्खियां, अब फर्जीवाड़ा कर फ्लैट बेचने के आरोप में प्रमिला तिवारी गिरफ्तार

 

भोपाल: टीटीनगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए विवादों में रहने वाली महिला प्रवीण उर्फ प्रमिला तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पूर्व में एक महिला डीएसपी पर घर में घुसकर चोरी का गंभीर आरोप लगाकर मीडिया की सुर्खियों में आई थी। पुलिस अब महिला से ठगी के अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

​अटल आवास में फ्लैट दिलाने के नाम पर की ठगी

​जालसाजी का यह पूरा मामला कोटरा सुल्तानाबाद स्थित जीवन विहार अपार्टमेंट के निवासी प्रतीक सोनी की शिकायत पर सामने आया है। फरियादी प्रतीक ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी मुलाकात प्रवीण उर्फ प्रमिला तिवारी से हुई थी। इसी साल मई के महीने में प्रमिला ने प्रतीक को टीटीनगर स्थित ‘अटल आवास योजना’ परिसर में एक फ्लैट दिलवाने का झांसा दिया। आरोप है कि प्रमिला ने मकान खरीदी की फर्जी रसीदें दिखाकर प्रतीक और अन्य लोगों से मोटी रकम ऐंठ ली। लगातार शिकायतें मिलने के बाद टीटीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को दबोच लिया।

​DSP की सहेली रही हैं प्रमिला, पहले भी दर्ज हैं केस

​प्रवीण उर्फ प्रमिला तिवारी का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह और डीएसपी कल्पना रघुवंशी कभी बेहद करीबी सहेलियां हुआ करती थीं। लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।

​पुलिस का कहना है कि प्रमिला ने फ्लैट दिलाने के नाम पर और भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया होगा, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

Exit mobile version