कटनी का गौरव: तिलक कॉलेज के 9 NCC कैडेट्स बनेंगे ‘अग्निवीर’, संभालेंगे देश की सरहदें; कलेक्टर आशीष तिवारी ने थपथपाई पीठ
कटनी। कटनी के शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। कॉलेज के कला एवं विज्ञान संकाय से ग्रेजुएशन कर रहे एनसीसी (NCC) के 9 होनहार छात्रों ने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन युवाओं की इस बड़ी कामयाबी से न केवल उनके परिवारों में जश्न का माहौल है, बल्कि पूरे कटनी जिले का नाम रोशन हुआ है।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने इन सभी चयनित जांबाज युवाओं से आत्मीय मुलाकात की। कलेक्टर ने सभी का हौसला बढ़ाते हुए मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “देश सेवा का यह अवसर आप सबके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आपने कड़ी मेहनत से जिले को गौरवान्वित किया है।”
एनसीसी के अनुशासन ने दिखाया सेना का रास्ता
इन युवाओं की सफलता के पीछे कॉलेज के एनसीसी प्रशिक्षण का कड़ा अनुशासन, वर्षों का परिश्रम और रग-रग में बसी राष्ट्रभक्ति है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई और एनसीसी अधिकारी मेजर सरदार दिवाकर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड की सख्त ट्रेनिंग से लेकर परीक्षा केंद्र तक का इन छात्रों का सफर आसान नहीं था, लेकिन इनके मजबूत इरादों ने आज इन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है।
कटनी और उमरिया के ये लाल देश सेवा के लिए तैयार (चयनित सूची)
इस परीक्षा में सफलता पाने वाले युवाओं में कटनी जिले के 8 और पड़ोसी जिले उमरिया का 1 छात्र शामिल है:
कटनी जिला:
-
नीरज सोनी (ग्राम पड़खुड़ी)
-
तेजबहादुर कुशवाहा (ग्राम हरदुआ बिचुआ)
-
सुनील कुमार गड़ारी (ग्राम पड़रिया एनकेजे)
-
अतुल कुमार (ग्राम पड़खुड़ी)
-
दीपक प्रकाश पटेल (ग्राम परसवारा)
-
आदिल अली (ग्राम सिंघनपुरी)
-
मयंक कुमार (ग्राम खम्हरिया)
-
अनुज कुमार (ग्राम खम्हरिया)
उमरिया जिला:
-
सतीश साहू (ग्राम चांदपुर)
ट्रेनिंग अपडेट: मेजर सरदार दिवाकर के कुशल मार्गदर्शन में भर्ती के सभी कड़े चरणों (फिजिकल, मेडिकल और लिखित परीक्षा) को पार करने वाले ये सभी नौजवान आगामी 26 जून 2026 को भारतीय सेना की अपनी आधिकारिक ट्रेनिंग के लिए रवाना हो जाएंगे।
-
कभी DSP की सहेली बनकर बटोरी थीं सुर्खियां, अब फर्जीवाड़ा कर फ्लैट बेचने के आरोप में प्रमिला तिवारी गिरफ्तार -
मुरैना में वीआईपी कल्चर-आम जनता के लिए 5 बजे बंद होने वाले बैंक के ताले रात 8:30 बजे BJP नेता के लिए खुले, वीडियो वायरल -
कटनी: रिमझिम फुहारों के बीच बचैया गांव में सजी कलेक्टर की रात्रि चौपाल, जनता ने खुलकर सुनाईं समस्याएं -
कटनी: छात्रवृत्ति आवेदन से चूके विद्यार्थियों को एक और मौका, शासन ने बढ़ाई अंतिम तिथि, जानें डिटेल्स -
साइबर ठगों पर कसेगा शिकंजा: MP पुलिस 24 जून से चलाएगी 15 दिवसीय “Safe Click 2.0” महाअभियान -
मोहर्रम को लेकर कटनी प्रशासन अलर्ट: 26 जून को निकलेगा मुख्य ताजिया जुलूस -
Saudi Arabia Work Visa Rules Changed: सऊदी अरब ने वर्क वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव-नई कंपनियों के लिए ‘इंस्टेंट वीजा’ की सीमा घटाकर की सिर्फ 5; भारतीयों पर पड़ेगा सीधा असर -
Yes Bank Share Price Breakout: यस बैंक के शेयरों ने भरी ऊंची उड़ान, बनाया 52-Week का नया रिकॉर्ड; एक्सपर्ट्स ने दिया ₹32 का बड़ा टारगेट -
Himachal Road Accident: हिमाचल के चंबा में दो भयानक सड़क हादसे, 9 लोगों की मौत; गहरी खाई में गिरी मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो, 7 की मौके पर ही गई जान -
Indore CM Sugam Parivahan Seva: इंदौर में शुरू होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया दौर-जुलाई से 6 रूटों पर दौड़ेंगी 26 नई इलेक्ट्रिक बसें; टेंडर जारी -
MP Mandi Tax Hike: मध्य प्रदेश में कृषि उपज पर बढ़ा मंडी शुल्क- व्यापारियों को अब देना होगा 1.70% टैक्स; व्यापार चौपट होने के डर से भड़के कारोबारी -
MP School Department Merger: एमपी में बदलेगा स्कूली शिक्षा का पूरा ढर्रा-अब एक ही विभाग के हाथ में होगी राज्य के सारे स्कूलों की कमान; जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान -
Raipur Railway High Speed Trial: कुरुद से अभनपुर के बीच 113 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन- 24 किलोमीटर का सफर महज 12 मिनट में हुआ पूरा; इसी साल शुरू होगी रेल सेवा -
US Drops ‘Indo’ From Command: ट्रंप सरकार ने पलटा 8 साल पुराना फैसला- US इंडो-पैसिफिक कमांड से हटाया ‘Indo’ शब्द; भड़की कांग्रेस बोली- ‘यह भारत का अपमान’ -
Delhi Terror Module Busted: दिल्ली दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम- ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 5 और आतंकी गिरफ्तार; पुलिसवालों की हत्या और थानों की रेकी का मिला था टास्क -
मालवा-निमाड़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 454 हेक्टेयर वन भूमि पर बिछेगी नई पटरी, ₹100 करोड़ जमा; देखें नया रूट मैप -
गर्मी और मानसून से बचने के लिए अगले साल जल्दी शुरू होगा IPL- 10 मार्च से आगाज; मैचों की संख्या में नहीं होगा कोई बदलाव -
UP Bank Locker Theft: फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया का घोटाला- लॉकर से ‘गोल्ड लोन’ के 96 पैकेट गायब; तत्कालीन मैनेजर सहित 3 पर FIR -
बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे नेता प्रतिपक्ष; कोर्ट ने स्पीकर के फैसले पर रोक से किया इंकार -
राम-कृष्ण पथ से चमकेगा मध्य प्रदेश: ₹2000 करोड़ से सजेगा चित्रकूट धाम; गौ-पालकों को हर महीने मिलेंगे ₹1100 प्रति गाय
