Site icon Yashbharat.com

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महाकौशल विंध्य रीजन के पुनः उपाध्यक्ष बने मगन जैन, समाज सेवा के लिए मिली जिम्मेदारी 

IMG 20260426 202112

Oplus_16908288

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महाकौशल विंध्य रीजन की 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इसमें कटनी नगर के तीन सदस्यों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है । इस कार्यकारिणी में समाजसेवी मगन जैन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेंन को पुन: उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अंकित आकांक्षा जैन को सहसचिव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल कटनी, रवि ऋतु जैन अतिरिक्त सचिव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नगर को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर जैन समाज के वरिष्ठगण सुकीर्ति जैन, अनुराग जैन, संजय सिंघई, संदेश जैन, सुधीर जैन, पप्पू बृजेश जैन, डॉक्टर शिखर जैन, कैलाश अरिहंत जैन सोगानी, अनूप सिंघई, मोनी जैन, पंचम जैन, शांति सिंघई अंकित जैन, मंटू जैन, अमित सिंघई, मुकेश मोदी ने समाजसेविक कार्यों में जिम्मेदारी पर हर्ष जताया है।

Exit mobile version