Monday, April 27, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महाकौशल विंध्य रीजन के पुनः उपाध्यक्ष बने मगन जैन, समाज सेवा के लिए मिली जिम्मेदारी 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महाकौशल विंध्य रीजन की 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इसमें कटनी नगर के तीन सदस्यों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है । इस कार्यकारिणी में समाजसेवी मगन जैन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेंन को पुन: उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IMG 20260426 WA0030वहीं अंकित आकांक्षा जैन को सहसचिव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल कटनी, रवि ऋतु जैन अतिरिक्त सचिव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नगर को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर जैन समाज के वरिष्ठगण सुकीर्ति जैन, अनुराग जैन, संजय सिंघई, संदेश जैन, सुधीर जैन, पप्पू बृजेश जैन, डॉक्टर शिखर जैन, कैलाश अरिहंत जैन सोगानी, अनूप सिंघई, मोनी जैन, पंचम जैन, शांति सिंघई अंकित जैन, मंटू जैन, अमित सिंघई, मुकेश मोदी ने समाजसेविक कार्यों में जिम्मेदारी पर हर्ष जताया है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक