Site icon Yashbharat.com

Madhya Pradesh weather Alert: मध्‍य प्रदेश के 10 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

barish Pani

barish Pani

Madhya Pradesh weather Alert: भोपाल। देश के अनेक इलाकों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बारिश का सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में विदिशा, खरगोन, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास एवं सागर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में तथा सागर एवं दमोह जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है

मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से मध्य प्रदेश को पर्याप्त नमी मिल रही है। इसके चलते जयपुर, गुना, सिवनी और गोंदिया सहित अन्य क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमोत्तर राजस्थान-पंजाब और पूर्वोत्तर अरब सागर कच्छ के क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ रही हैं।

मंगलवार को बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बौछारें पड़ीं। इसके अलावा जबलपुर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, शहडोल, सागर, होशंगाबाद, इंदौर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर एवं रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई।

Exit mobile version