Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Raid In Jabalpur: महिला पटवारी व रिटायर कोटवार 12 हजार रिश्वत लेते दबोचा

mamta patwari

Lokayukta Raid In Jabalpur: महिला पटवारी व रिटायर कोटवार 12 हजार रिश्वत लेते दबोचा शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 10 मार्च को बरेला तहसील कार्यालय में दबिश देते हुए पटवारी ममता मोटवानी एवं सह आरोपी प्रकाश झारिया रिटायर्ड कोटवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

बरेला स्थित कृषि भूमि का सीमांकन कराने हेतु आवेदन किया गया था

लोकायुक्त जबलपुर  ने तहसील कार्यालय बरेला में दबिश देते हुए महिला पटवारी व रिटायर कोटवार को 12 हजार रिश्वत लेते ट्रेप किया है।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद श्रीपाल पिता स्वर्गीय मूलचंद श्रीपाल निवासी कॉलोनी संत नगर ग्वारीघाट रोड जबलपुर ने लिखित शिकायत दी थी कि बरेला स्थित कृषि भूमि का सीमांकन कराने हेतु आवेदन किया गया था। जिसके एवज में बरेला पटवारी ममता मोटवानी के द्वारा 12000 रुपए रिश्वत में मांगी गई है।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 10 मार्च को बरेला तहसील कार्यालय में दबिश देते हुए पटवारी ममता मोटवानी एवं सह आरोपी प्रकाश झारिया रिटायर्ड कोटवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ट्रैप दल में सुरेखा परमार उप पुलिस अधीक्षक; सुश्री रेखा प्रजापति; निरीक्षक कमल उईके उपस्थित रहे।

Exit mobile version