LIVE Nirbhaya Case: लंबे इंतजार के बाद मिला इंसाफ, फांसी पर लटकाए गए चारों दोषी

नई दिल्ली । सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया को इंसाफ मिल गया है। मामले के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई है। इन्हें दिल्ली के तिहांड जेल में फांसी दी गई। इसे लेकर निर्भया की मां ने कहा कि दोषियों की फांसी के बाद महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। हम सुप्रीम कोर्ट से दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध करेंगे ताकि कोई भी ऐसे मामलों में देरी की रणनीति न अपना सके।
जेल अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार इसके कुछ ही देर बाद चारों शव को हरिनगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सकों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा।

Exit mobile version