रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को मिली नियमित संचालन की हरी झंडी, 6 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को मिली नियमित संचालन की हरी झंडी, 6 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को मिली नियमित संचालन की हरी झंडी, 6 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

खंडवा: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर भारत के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से मध्य प्रदेश के खंडवा सहित पूरे निमाड़ क्षेत्र के यात्रियों को उत्तराखंड और नेपाल सीमा तक जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

रेलवे के अनुसार, इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन की उद्घाटन स्पेशल फेरे को 6 जुलाई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव टनकपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई से यह ट्रेन अपने नियमित शेड्यूल पर चलने लगेगी।

सिख श्रद्धालुओं और उत्तराखंड-नेपाल जाने वालों को बड़ा फायदा

क्या रहेगी नई ट्रेन की समय-सारणी (Time Table)?

इस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन निम्नलिखित समय के अनुसार किया जाएगा: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को मिली नियमित संचालन की हरी झंडी, 6 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव (Stoppages)

यह नई साप्ताहिक ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को आपस में जोड़ेगी। इसके प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं:

नांदेड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति (भोपाल), बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत और टनकपुर।

इस नई रेल सेवा से न केवल पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी इन राज्यों के बीच आपसी संपर्क काफी मजबूत होगा।

Exit mobile version