MP में तबादला उद्योग पर बड़ी कार्रवाई: कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना के OSD समेत 3 निलंबित, पैसे के लेन-देन का वीडियो हुआ था वायरल

MP में तबादला उद्योग पर बड़ी कार्रवाई: कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना के OSD समेत 3 निलंबित, पैसे के लेन-देन का वीडियो हुआ था वायरल

MP में तबादला उद्योग पर बड़ी कार्रवाई: कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना के OSD समेत 3 निलंबित, पैसे के लेन-देन का वीडियो हुआ था वायरल

भोपाल: मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक गलियारों में भ्रष्टाचार और ट्रांसफर के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ एक बेहद कड़ा कदम उठाया है। तबादला कराने के नाम पर कथित तौर पर मोटी रकम के लेन-देन का ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, सरकार ने प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) अशोक कुमार बाथम समेत तीन अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।bयह बड़ी कार्रवाई कृषि विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

ट्रांसफर विंडो खुलते ही शुरू हुआ ‘खेल’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 1 से 16 जून तक की अवधि के लिए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया था। इस ट्रांसफर विंडो के खुलते ही मंत्रियों के विभागों में सक्रिय दलालों और करीबियों के खेल की शिकायतें आ रही थीं।

इसी बीच कृषि मंत्री के स्टाफ का एक कथित ऑडियो और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में मंत्री के करीबी स्टाफ कर्मचारी साफ तौर पर मनचाहे तबादले कराने के बदले मोटी राशि (रिश्वत) की मांग करते हुए दिखाई और सुनाई दे रहे थे। MP में तबादला उद्योग पर बड़ी कार्रवाई: कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना के OSD समेत 3 निलंबित, पैसे के लेन-देन का वीडियो हुआ था वायरल

गाज गिरने वाले अधिकारी और कर्मचारी:

शासन ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच के बाद निम्नलिखित तीन लोगों पर निलंबन की गाज गिराई है:

  1. अशोक कुमार बाथम – विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD), कृषि मंत्री

  2. दिनेश भकोरिया – निज सहायक (PA)

  3. अंकित अवधिया – स्टेनो टाइपिस्ट

शासन ने दी कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश के बाद विभाग ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। सरकार की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि तबादलों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या बिचौलियों की भूमिका बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद मंत्रालय (वल्लभ भवन) से लेकर अन्य विभागों के मंत्रियों के स्टाफ में भारी हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version