LIVE MP Coronavirus News Update मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में दो कोरोना संदिग्ध मिले हैं, वहीं खरगोन में ही यातायात थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके अलावा नरसिंहपुर में अंबाला से चेन्नई जाने वाले एक टेम्पो ट्रेवलर का वाहन पलट गया है, जिसमें आठ लोग घायल हो गए हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर हैं। मध्यप्रदेश की अन्य ताजा अपडेट इस प्रकार हैं ।
जबलपुर : खिड़की से टिककर झपकी लेता मासूम
जबलपुर करोना वायरस लॉक डाउन के दौरान मुंबई से रांची के लिए चलाई जा रही श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर में कुछ देर के लिए रुकी तो फिर खिड़की के पास बैठा मासूम अपने गांव वापसी के जद्दोजहद में कुछ ऐसे सो गया हो गया।
15 मरीजो में संक्रमण की पुष्टि, कुल पॉजिटिव हुए 96
खंडवा। डॉ, योगेश शर्मा ने बताया कि खण्डवा में शुक्रवार सुबह कोरोना के 15 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें बजरंग चौक, इमलीपुरा व रामगंज के 1- 1 मरीज, सिंधी कॉलोनी के 7, व गंजबाजार के 3 तथा हातमपुरा के 2 मरीज शामिल हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिले में 96 पॉजिटिव हो चुके हैं। कुल 8 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। अभी तक कुल 38 मरीज़ों की छुट्टी हो चुकी है अस्पताल से और 35 एक्टिव पॉजिटिव मरीज अस्पताल में भर्ती है।
महाराष्ट्र से आए सैकड़ों मजदूरों ने रीवा पहुंचकर हाईवे को किया जाम
महाराष्ट्र से आए मजदूर श्रमिकों ने रीवा पहुंचकर रतहरा हाईवे में लगाया जाम। मजदूरों का आरोप है शासन-प्रशासन मदद नहीं दे रहे हैं। हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है, कई वाहन जाम में फंसे।
जबलपुर – खाने के लिए लगती है लाइन
जबलपुर रेल स्टेशन में बांटे जाने वाले खाने के लिए दोपहर से लाइन लग जाती हैं। जल्दी आने वाला गोले में अपना बॉटल या चप्पल रख जाता है, जिस के पास कुछ नही होता बो खुद खड़ा हो जाता है। –
शहडोल प्लेटफॉर्म पर श्रमिकों के लिए व्यवस्था
शहडोल के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर श्रमिकों के लिए केले बिस्किट और पानी के पाउच तैयार करके रखा दिए गए हैं
खरगोन : यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक ने लगाई फांसी
शहर के यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। नूतन नगर स्थित होटल शक्ति एवेन्यू के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या। यातायात विभाग में पदस्थ था आरक्षक राहुल चंदेल। कोरोना ड्यूटी के चलते घर नहीं जा रहा था। पुलिसकर्मी होटल में पिछले करीब 15 दिनों से रह रहा था आरक्षक। मौत का कारण अज्ञात। कोतवाली टीआई ललित सिंह डागुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरक्षक चंदेल खंडवा निवासी था।
नरसिंहपुर : अंबाला से चेन्नई जा रहा टेम्पो ट्रेवलर वाहन पलटा, 8 घायल
नरसिंहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर ग्राम डाँगीढाना के पास गुरुवार की रात एक टेम्पो ट्रेवलर वाहन तेज गति होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन में सवार चेन्नई के 11 लोगों में से 8 को घायल होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जांच में 7 को मामूली चोट होना पाया गया जबकि एक कि हालत गंभीर होने से उसे जबलपुर रेफर किया गया।
विदिशा में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन हाईवे से उतरा, एक घायल
शहर के आशीष मंगल वाटिका बाईपास के पास एक पिक अप वाहन हाईवे से नीचे उतर गया। घटना सुबह करीब 4:00 बजे की है। वाहन में करीब 40 लोग सवार थे गनीमत यह रही किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। इसमें उत्तर प्रदेश बलरामपुर निवासी एक मजदूर घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी लोग भोपाल के ऐशबाग इलाके से रात 12:00 बजे उत्तर प्रदेश जाने के लिए निकले थे।
खरगोन में दो नए केस मिले, अब तक 99
जिले में गुरुवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में दो नए संक्रमित मिले। इनमें सनावद के 55 वर्षीय व गोगावां के 43 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। जिले में अब तक 99 लोग संक्रमित हुए हैं। 8 लोगों की मौत हुई हैं और 62 स्वस्थ भी हुए हैं।
