- भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत
- भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 873 मामले
- 775 लोगों का इलाज जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या 873 हो गई है। इनमें से 775 लोगों का इलाज जारी है। 78 लोग ठीक हो गए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तड़के 3 बजे तक भारत में कुल 834 मामले थे। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आया है। यहां मरीजों की संख्या 180 हो गई है। 25 लोग ठीक हो गए हैं। 5 लोगों की मौत हो गई है।
-
10:33 AM
राजस्थान में दो नए मामले
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अजमेर में 23 वर्षीय व्यक्ति पंजाब से लौटा था। वहीं भीलवाड़ा में एक 21 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
-
10:28 AM
वित्त मंत्रालय लगातार इंडस्ट्री के इनपुट पर प्रतिक्रिया देता रहेगा- वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार कॉर्पोरेट अफेयर्स के सचिव ने भारतीय उद्योग परिसंघ, फिक्की, एसोचैम और PHD चैंबर की चिंताओं को सुनने और उनको संबोधित करने के लिए उनके साथ विचार-विमर्श किया। वित्त मंत्रालय लगातार इंडस्ट्री के इनपुट पर प्रतिक्रिया देता रहेगा।
-
10:11 AM
गुजरात में छह नए मामलों की पुष्टि
गुजरात में छह नए मामलों की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 53 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने इसकी जानकारी दी है।
-
09:57 AM
भारत में 873 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या 873 हो गई है। इनमें से 775 लोगों का इलाज जारी है। 78 लोग ठीक हो गए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तड़के 3 बजे तक भारत में कुल 834 मामले थे। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आया है। यहां मरीजों की संख्या 180 हो गई है। 25 लोग ठीक हो गए हैं। 5 लोगों की मौत हो गई है।
-
09:34 AM
पश्चिम बंगाल में गलत सूचना फैलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल: कोलकाता के बीलघट्टा इलाके में एक डॉक्टर के COVID 19 से संक्रमित होने बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में 29 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
-
09:20 AM
रामायण का प्रसारण शुरू
लोकप्रिय धारावाहिक रामायण का प्रसारण डीडी नेशनल पर शुरू। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से इसका प्रसारण हो रहा है। रमायण का प्रसारण सुबह 9.00 बजे और रात 9.00 बजे होगा। दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे डीडी भारती चैनल पर हर रोज़ महाभारत के दो एपिसोड दिखाये जाएंगे।
-
09:05 AM
महाराष्ट्र में आज 6 नए मामलों की पुष्टि
महाराष्ट्र में आज 6 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 5 मुंबई और एक मामला नागपुर में सामने आया है। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
-
09:00 AM
प्रवासी मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित
केरल: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच, मलप्पुरम जिले के कोट्टाकल शहर में प्रवासी मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच नगर पालिका अधिकारियों ने खाद्य सामग्री वितरित की।
-
08:52 AM
सीमाओं पर गैर-जरूरी आवागमन की जांच
दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच राज्य की सीमाओं पर पुलिस लोगों के गैर-जरूरी आवागमन की जांच कर रही है। दिल्ली-नोएडा सीमा से दृश्य।
-
08:49 AM
अमेरिका में अब-तक 1,00,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में अब-तक 1,00,000 से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। यहां अबतक 100,717 मामले सामने आ गए हैं। वहीं 1,544 लोगों की मौत हो गई है।
-
08:21 AM
केरल में सबसे ज्यादा मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सबसे ज्यादा मामले केरल में आए हैं। केरल में अभी तक 176 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 153 मामलों की पुष्टि हुई है।
-
08:11 AM
दुनियाभर में 23,495 लोगों की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर के 202 देशों में अभी तक 5,12,701 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 23,495 लोगों की मौत हो गई है।
-
08:10 AM
भारत में 834 मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी तक 834 मामले सामने आए हैं। इनमें से 748 लोगों का इलाज जारी है। 66 लोग ठीक हो गए हैं।
-
एमपी के 7 हजार कर्मचारियों को राहत: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला; पदोन्नति में CPCT की अनिवार्यता होगी खत्म, निरस्त प्रमोशन आदेश भी होंगे वापस -
वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा; आय से 300% अधिक संपत्ति का खुलासा, 4 किलो चांदी, सोना और गाड़ियां बरामद -
कटनी में डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू, कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला समन्वय समिति का किया पुनर्गठन -
कटनी के सिलौड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के विशेष आधार शिविर; जानें अपने क्षेत्र की तारीखें -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026: 14 अगस्त को सिलौड़ी में लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर; 12 पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ -
कटनी जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट में शुरू होंगी नई आधार किट मशीनें, कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिए निर्देश -
CJP का बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा ‘जंतर-मंतर सीजन-2’; अभिजीत दिपके का आरोप-“दिल्ली में हॉल बुकिंग रद्द करा रही बीजेपी -
समुद्र की महाशक्ति बेबस, फारस की खाड़ी में लाचार अमेरिका; सुप्रीम लीडर मुज्तबा ख़ामेनेई का 2029 का गुप्त ‘होर्मुज प्लान’ आया सामने -
पीएम आवास योजना की किस्त के बदले ₹5,000 की घूस लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार; लोकायुक्त उज्जैन का बड़ा एक्शन -
सीएम मोहन यादव ने बहनों और बुजुर्गों के खातों में ट्रांसफर किए ₹311 करोड़; सावन व रक्षाबंधन से पहले मिला बड़ा तोहफा -
जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों गंभीर आरोप साबित; सरकारी आवास में मिले थे 500 के जले नोट, जांच समिति ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट -
अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार; पुलिस से बचने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी -
वेस्ट टू वंडर पार्क बनेगा ‘ऑक्सीजन हब’; मियावकी पद्धति से विकसित होगा सघन शहरी जंगल, निगमायुक्त ने दिए निर्देश -
टाइप-2 डायबिटीज का कारण बन सकता है ‘इंसुलिन रेजिस्टेंस’; डॉक्टर कुणाल सूद से जानें शरीर में दिखने वाले ये 6 गंभीर संकेत -
बांग्लादेश दौरा टलना लगभग तय- भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का ऐलान; 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मैच -
‘शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूँ, इसलिए धमकियां मिलती हैं’; तुर्की दौरे पर अचानक विमान बदलने के खुलासे पर बोले डोनाल्ड ट्रंप -
मध्य प्रदेश में घटिया सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई; 2 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, रतलाम के अफसरों को मिला इनाम -
इंस्टाग्राम पर प्यार, स्टेशन पर शादी और फिर मौत; काली मंदिर जाने के दौरान अचानक बिगड़ी दुल्हन की तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम -
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 300 फीट नीचे गिरने के मामले में बड़ा खुलासा; पायलट के टेस्ट में गांजेकी पुष्टि, केबिन क्रू ने दर्ज कराई ‘नशे’ की शिकायत -
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO की तलाश तेज; 5300 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट, IAS-IPS और पूर्व सैन्य अफसरों के हुए इंटरव्यू
