सीएम मोहन यादव ने बहनों और बुजुर्गों के खातों में ट्रांसफर किए ₹311 करोड़; सावन व रक्षाबंधन से पहले मिला बड़ा तोहफा

सीएम मोहन यादव ने बहनों और बुजुर्गों के खातों में ट्रांसफर किए ₹311 करोड़; सावन व रक्षाबंधन से पहले मिला बड़ा तोहफा

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राज्य मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशवासियों को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (LPG Refill Subsidy) के तहत ₹311 करोड़ की राशि सीधे पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के हितग्राहियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और अंत्योदय (अंतिम व्यक्ति का उदय) ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है।

 35 लाख से अधिक बुजुर्गों व दिव्यांगों को मिली पेंशन (₹211.53 करोड़)

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के वृद्धजनों, कल्याणी (विधवा) बहनों और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत दी गई है:

22 लाख बहनों को रक्षाबंधन का उपहार: ₹99 करोड़ एलपीजी सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस रिफिल सब्सिडी की राशि भी सीधे लाड़ली बहनों के खातों में पहुँचाई गई है:

 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रदेश के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान से तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Exit mobile version