Latest

LIVE Coronavirus Updates: India में अभी तक 873 मामलों की पुष्टि, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज

  1. भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत
  2. भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 873 मामले
  3. 775 लोगों का इलाज जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या 873 हो गई है। इनमें से 775 लोगों का इलाज जारी है। 78 लोग ठीक हो गए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तड़के 3 बजे तक भारत में कुल 834 मामले थे। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आया है। यहां मरीजों की संख्या 180 हो गई है। 25 लोग ठीक हो गए हैं। 5 लोगों की मौत हो गई है।

28 Mar,2020
  • 10:33 AM

    राजस्थान में दो नए मामले

    राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अजमेर में 23 वर्षीय व्यक्ति पंजाब से लौटा था। वहीं भीलवाड़ा में एक 21 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • 10:28 AM

    वित्त मंत्रालय लगातार इंडस्ट्री के इनपुट पर प्रतिक्रिया देता रहेगा- वित्त मंत्रालय

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  के अनुसार कॉर्पोरेट अफेयर्स के सचिव ने भारतीय उद्योग परिसंघ, फिक्की, एसोचैम और PHD चैंबर की चिंताओं को सुनने और उनको संबोधित करने के लिए उनके साथ ​विचार-विमर्श किया। वित्त मंत्रालय लगातार इंडस्ट्री के इनपुट पर प्रतिक्रिया देता रहेगा।

  • 10:11 AM

    गुजरात में छह नए मामलों की पुष्टि

    गुजरात में छह नए मामलों की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 53 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव  जयंती रवि ने इसकी जानकारी दी है।

  • 09:57 AM

    भारत में 873 मामलों की पुष्टि

    28 3 2020 10533726 moh state wise cases

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या 873 हो गई है। इनमें से 775 लोगों का इलाज जारी है। 78 लोग ठीक हो गए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तड़के 3 बजे तक भारत में कुल 834 मामले थे। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आया है। यहां मरीजों की संख्या 180 हो गई है। 25 लोग ठीक हो गए हैं। 5 लोगों की मौत हो गई है।

  • 09:34 AM

    पश्चिम बंगाल में गलत सूचना फैलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

    पश्चिम बंगाल: कोलकाता के बीलघट्टा इलाके में एक डॉक्टर के COVID 19 से संक्रमित होने बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में 29 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

  • 09:20 AM

    रामायण का प्रसारण शुरू

    लोकप्रिय धारावाहिक रामायण का प्रसारण डीडी नेशनल पर शुरू। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से इसका प्रसारण हो रहा है। रमायण का प्रसारण सुबह 9.00 बजे और रात 9.00 बजे होगा। दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे डीडी भारती चैनल पर हर रोज़ महाभारत के दो एपिसोड दिखाये जाएंगे।

  • 09:05 AM

    महाराष्ट्र में आज 6 नए मामलों की पुष्टि

    महाराष्ट्र में आज 6 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 5 मुंबई और एक मामला नागपुर में सामने आया है। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

  • 09:00 AM

    प्रवासी मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

    केरल: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच, मलप्पुरम जिले के कोट्टाकल शहर में प्रवासी मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच नगर पालिका अधिकारियों ने खाद्य सामग्री वितरित की।

  • 08:52 AM

    सीमाओं पर गैर-जरूरी आवागमन की जांच

    दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच राज्य की सीमाओं पर पुलिस लोगों के गैर-जरूरी आवागमन की जांच कर रही है। दिल्ली-नोएडा सीमा से दृश्य।

  • 08:49 AM

    अमेरिका में अब-तक 1,00,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि

    समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में अब-तक 1,00,000 से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। यहां अबतक 100,717 मामले सामने आ गए हैं। वहीं 1,544 लोगों की मौत हो गई है।

  • 08:21 AM

    केरल में सबसे ज्यादा मामले

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सबसे ज्यादा मामले केरल में आए हैं। केरल में अभी तक 176 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 153 मामलों की पुष्टि हुई है।

  • 08:11 AM

    दुनियाभर में 23,495 लोगों की मौत

    28 3 2020 8100980 covid 19 cases world

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर के 202 देशों में अभी तक 5,12,701 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 23,495 लोगों की मौत हो गई है।

  • 08:10 AM

    भारत में 834 मामले सामने आए

    28 3 2020 8857769 moh cases india

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी तक 834 मामले सामने आए हैं। इनमें से 748 लोगों का इलाज जारी है। 66 लोग ठीक हो गए हैं।

Back to top button