वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा; आय से 300% अधिक संपत्ति का खुलासा, 4 किलो चांदी, सोना और गाड़ियां बरामद

वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा; आय से 300% अधिक संपत्ति का खुलासा, 4 किलो चांदी, सोना और गाड़ियां बरामद

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में वन विभाग में पदस्थ लिपिक (बाबू) श्वेतांक चौरसिया के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह EOW की 14 सदस्यीय टीम ने आरोपी बाबू के राजराजेश्वरी वार्ड स्थित निजी आवास पर दबिश दी।

प्रारंभिक जांच और अब तक की तलाशी में लगभग 50 लाख रुपये कीमत की दुकान, ₹5 लाख नकद, 4 किलो चांदी, 200 ग्राम सोना और तीन चारपहिया वाहन सहित कई चल-अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है।

 वैध आय ₹50 लाख, संपत्ति 300% अधिक!

EOW के अनुसार, श्वेतांक चौरसिया की लगभग 20 वर्षों की शासकीय सेवा के दौरान अनुमानित वैध आय करीब ₹50 लाख होनी चाहिए थी:

Exit mobile version