LIVE CG Exit Poll 2024 Results: छत्तीसगढ़ में भाजपा सबका करेगी सफाया, भूपेश बघेल के हाथ से जा सकती है राजनांदगांव सीट

LIVE CG Exit Poll 2024 Results: छत्तीसगढ़ में भाजपा सबका करेगी सफाया, भूपेश बघेल के हाथ से जा सकती है राजनांदगांव सीट

LIVE CG Exit Poll 2024 Results: छत्तीसगढ़ में भाजपा सबका करेगी सफाया, भूपेश बघेल के हाथ से जा सकती है राजनांदगांव सीट।  सभी 11 सीटों से कुल 220 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।  छत्तीसगढ़ में 11 सीटों से कुल 220 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी किस्मत दांव पर है। यहांं कुल 11 लोकसभा निर्वाचन सीटों के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में 3 चरणों में कुल 72.8% मतदान हो चुका है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को नौ जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलीं थी। बस्तर, राजनांदगांव, कांकेर, महासमुंद, सरगुजा, रायगढ़ , कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायपुर और बिलासपुर में मतदान हुआ। वर्ष 2019 के आम चुनाव के मतदान की तुलना में 1.31 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2019 में 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्‍य में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान हुआ था।LIVE CG Exit Poll 2024:रायपुर लोकसभा सीट पर मिल सकती है भाजपा को जीत, 11 में से 10 पर बढ़त
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE: रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत मिल सकती है। इंडिया टुडे एक्सिस माय सर्वे के अनुसार छग में 11 में से 10 पर भाजपा को जीत मिल सकती है।

LIVE CG Exit Poll 2024: छत्तीसगढ़ में भाजपा कर सकती है क्लीन स्वीप, राजनांदगांव सीट पर भूपेश बघेल को भी खतरा
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE: इंडिया टुडे के एक्सिस माय सर्वे के आंकड़ो के अनुसार भाजपा छग में क्लीन स्वीप कर सकती है। यहां हॉट सीट मानी जानें वाली राजनांदगांव से भूपेश बघेल चुनाव हार सकते हैं।

CG Exit Poll 2024 Results: छग में 10-11 सीटों तक पहुंच सकती है भाजपा, राजनांदगांव में टक्कर
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE: एग्जिट पोल के आंकड़ों में इंडिया टीवी के मुताबिक छग में भाजपा को 10-11 और कांग्रेस को 0-1 को मिल सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट राजनांदगांव में टक्कर देखने को मिली है।

LIVE CG Exit Poll 2024 Results: दुर्ग सीट पर कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट पर कांटे की टक्कर है।

LIVE CG Exit Poll 2024 Results: सभी 11 सीट भाजपा की झोली में जा सकती हैं
छत्तीसगढ़ में भाजपा क्लीन स्वीप कर सकती है। मतलब राजनांदगांव सीट पर भूपेश बघेल हार रहे हैं। पिछले चुनावों में भी भाजपा ने सभी 11 सीट जीती थी।

CG Exit Poll 2024 Results: एग्जिट पोल के आंकड़ों में छग की 11 सीटों में 9 पर भाजपा, 2 कांग्रेस के पक्ष में
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं, अलग-अलग एजेशियों द्वारा आंकड़े पेश किए गए हैं। IBC24 के अनुसार क्षग में भाजपा 9 औऱ कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त पर है।

CG Exit Poll 2024: छग की सरगुजा लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE: सरगुजा लोकसभा सीट के समीकरण को चिंतामणि महाराज ने दिलचस्प कर दिया है। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक चिंतामणि महराज ने को भाजपा ने सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था जिनके सामने कांग्रेस ने शशि सिंह को प्रत्याशी बनाया था।

CG Exit Poll 2024 Results: जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर के सामने कमलेश जांगड़े की किश्मत दांव पर
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE: जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े पहली बार चुनावी मैदान में हैं जांगड़े के सामने कांग्रेस के कद्दावर नेता डा. शिव डहरिया हैं। SC Voters 25 प्रतिशत तथा 11.6 प्रतिशत एससटी मतदाता हैं। 42 फीसदी ओबीसी मतदाता , सात सामान्य और मुस्लिम एक प्रतिशत हैं।

 

LIVE CG Exit Poll 2024 Results: सरगुजा में चिंतामणि महाराज Vs शशि सिंह
छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट पर भाजपा ने चिंतामणि महाराज को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने शशि सिंह को मैदान में उतारा था।

CG Exit Poll 2024: बस्तर में रहा बीजेपी का दबदबा, 2019 में कांग्रेस, अब किसके सर होगा ताज
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE: बस्तर लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज को यहां से जीत मिली थी। बीजेपी के बैदूराम कश्यप को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

 

LIVE CG Exit Poll 2024 Results: दुर्ग में बघेल बनाम साहू
छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद विजय बघेल पर भरोसा जताया था। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू पर दांव खेला।

LIVE CG Exit Poll 2024 Results: रायपुर में दिलचस्प मुकाबला
छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला हुआ। भाजपा ने कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया, तो कांग्रेस ने रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा।

CG Exit Poll 2024 Results: छग में तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान हुआ था, यहां देखें आंकड़े
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE:छत्‍तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात सीटों पर 7 मई को मतदान हुआ। तीसरे चरण में सरगुजा, रायगढ़ , कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायपुर और बिलासपुर में 71.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

CG Exit Poll Results: महासमुंद लोकसभा सीट पर चौधरी बनाम साहू
छत्तीसगढ़ में महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा की रूप कुमारी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से हो रहा है। दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

CG Exit Poll 2024: छग में 2019 की तुलना में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब तक सबसे अधिक
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE:छत्तीसगढ़ में 2024 लोकसभा चुनाव में 3 चरणों में कुल 72.8% मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार नक्सल प्रभावित इस राज्य में अब तक सबसे अधिक मतदान है। 2019 के आम चुनाव में 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो 2024 से 1.31 फीसदी कम था।

Chhattisgarh Exit Poll 2024: मतदाताओं की ये है स्थिति
Chhattisgarh Exit Poll 2024: इस लोकसभा में सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग के 44.5 प्रतिशत मतदाता हैं। अनुसूचित जाति के 9.2 प्रतिशत, मुस्लिम वोटर 3.5 प्रतिशत तथा शेष मतदाता सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग से हैं। यहां की साक्षरता दर 61.16 प्रतिशत है व 15 लाख 99 हजार 188 मतदाता हैं।

LIVE CG Exit Poll 2024 Results: कांकेर लोकसभा सीट का मुकाबला
छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा के भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर ने चुनाव लड़ा था।

Chhattisgarh Exit Poll 2024: कोरबा में ये सीटें शामिल
Chhattisgarh Exit Poll 2024: कुल आठ विधानसभा क्षेत्र में कोरबा जिले में चार रामपुर, कोरबा, कटघोरा व पाली-तानाखार विधानसभा व अविभाजित कोरिया जिले के तीन मनेन्द्रगढ़, भरतपुर-सोनहत व बैकुंठपुर तथा गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा सीट आती है।

 

Chhattisgarh Exit Poll 2024: राजनांदगांव पर कौन आमने-सामने
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष पांडेय पर दांव खेला है, जिनका मुकाबला कांग्रेस की ओर से प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल से है।

Chhattisgarh Exit Poll 2024: बस्तर पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा के महेश कश्यप का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा से हुआ है।

CG Exit Poll Results: भाजपा बोली, इस बार भी 11 में से 11
भाजपा नेताओं का दावा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रदेश की सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का मन बनाया है।

CG Exit Poll Results: भाजपा-कांग्रेस का अपना-अपना दावा
छत्तीसगढ़ की सीटों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने दावे किए हैं।

CG Exit Poll 2024 Results: कोरबा लोकसभा सीट से दांव पर है सरोज पांडेय और ज्योत्सना महंत की किस्मत
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE: कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय की किस्मत दांव पर लगी है जिन्हें कांग्रेस नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत टक्कर दे रहीं। इस सीट पर दोनों ही नेत्रियों का भविष्य तय होगा। दोनों ही एक-एक बार सांसद रह चुकी हैं। जीतने पर दूसरी बार कोरबा से संसद तक का रास्ता तय होगा।

LIVE CG Exit Poll 2024 Results: छग की हाईप्रोफाइल सीटों रायपुर और राजनांदगांव पर मुकाबला दिलचस्प
Chhattisgarh Exit Poll 2024 Results LIVE: छग में रायपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के विकास उपाध्याय के बीच मुकाबला था। राजनांदगांव में भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडे की टक्कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से है।

Exit mobile version