Site icon Yashbharat.com

LIVE: मेयर पद के लिए बसपा दे रही भाजपा को टक्कर, कांग्रेस के हाथ से खिसक रहा अमेठी-रायबरेली

लखनऊ। दूसरे शहरों की तरह से अमेठी और रायबरेली में मेयर पद के लिए वोटों की गिनती का काम चल रहा है. लेकिन कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले दोनों शहरों में कांग्रेस की हालत पतली नजर आ रही है. बढ़त के मामले में अभी तक कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है. कुछ ऐसा ही हाल मार्च में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भी था.

अगर बात 2014 के लोकसभा चुनाव की करें तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस सीट से 1 लाख 8 हजार वोटों से जीते थे. तब समाजवादी पार्टी ने यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था, फिर भी 2009 के मुकाबले राहुल के करीब 25 प्रतिशत वोट कम हो गए थे.  2014 में जो कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही थी, आज उनके लिए अपनी सीट बचाने के भी लाले पड़ गए हैं.

रायबरेली सीट पर भी छूट रहे हैं पसीने

रायबरेली में विधानसभा चुनावों के नतीजे बताते हैं कि यहां कांग्रेस को 30 हजार वोटों की बढ़त मिली थी. लेकिन 5 विधानसभा सीटों में से 2 पर कब्जा करके बीजेपी ने कांग्रेस के कान खड़े कर दिए थे. कांग्रेस के लिए डर की वजह ये भी है कि 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस सीट से 3.5 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीती थीं. यानी तीन साल से कम वक्त में ही यहां पार्टी का जनाधार बुरी तरह खिसकता नजर आ रहा है. सपा ने तब भी सोनिया के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था. यानी अब रायबरेली सीट भी गांधी परिवार के लिए सुरक्षित नहीं दिख रही है.

अब तक परिणाम

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए रुझानों में मेयर की 16 में से 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं वहीं 5 पर बसपा ने बढ़त बना रखी है। वाराणसी सीट पर भाजपा को बढ़त है वहीं इलाहाबाद में उलटफेर हुआ है और यहां भाजपा उम्मीदवार पीछे हो गई हैं। मेरठ में भी बसपा आगे चल रही है। इस मतगणना में 75 जिलों में मतगणना शुरू हो गई है। इन जिलों के 334 केंद्रों पर काउंटिंग की जा रही है। इस चुनाव में 79, 113 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

Exit mobile version