Site icon Yashbharat.com

LIVE भाजपा का महाकुंभ : भोपाल पहुंचे पीएम मोदी और शाह

bjp 2

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ से शंखनाद करने जा रही है। महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं। स्टेट हैंगर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों नेताओं की अगवानी की।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ से शंखनाद करने जा रही है।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह का दावा है कि इस कार्यक्रम में 10 लाख कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विमान से और अमित शाह विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। पीएम मोदी, अमित शाह और अन्य सभी नेता स्टेट हैंगर से ही हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पर बने हेलीपैड पहुंचे। मोदी-शाह के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य नेता भी महाकुंभ को संबोधित करेंगे।

 

पूरे प्रदेश से पहुंचे कार्यकर्ता

भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा जांच के बीच सभी को एंट्री दी जा रही है। काले कपड़े पहने कार्यकर्ताओं को एंट्री नहीं दी गई

Exit mobile version