Thursday, May 14, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

LIVE-मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

भोपाल। चुनावी रण में जा रही बीजेपी आज भोपाल से अपने अभियान का शंखनाद कर रही है. महाकुंभ के ज़रिए पीएम नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरेंगे. पार्टी का दावा है कि महाकुंभ में 10 से 13 लाख के बीच कार्यकर्ता आए हैं. ये विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक सम्मेलन होगा।  मंगल  होगा बीजेपी का महाकुंभ,  बीजेपी ने इस महाकुंभ के लिए ये  नया नारा दिया है. मंच पर लिखा गया है- लहराएगा  परचम फिर से चौथी बार, जनता की पुकार फिर बीजेपी सरकार. महाकुंंभ की शुरुआत गायक कैलाश खेर के गीतों से हुई.

लाइव अपडेट

पीएम नरेन्द्र मोदी महाकुंभ स्थल जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं. वो  वायुसेना के हेलिकॉप्टर में सवार थे. हेलिकॉप्टर  जंबूरी मैदान के पास बने हैलिपेड पर उतरा. इससे पहले स्टेट हैंगर पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह चौहान और  प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उनकी आगवानी की. पीएम मोदी एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलिकॉप्टर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना हो गए हैं.

पीएम मोदी बस कुछ ही देर में विशेष विमान से भोपाल पहुंचने वाले हैं. स्टेट हैंगर  पर उनकी आगवानी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित, सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह करेंगे.  यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम मोदी और अमित शाह को काले झंडे और गुब्बारे दिखाने की तैयारी में हैं.  कार्यकर्ता  काले गुब्बारे और काले पट्टी बांध कर कांग्रेस कार्यालय से महाकुंभ स्थल तक पैदल मार्च करके रवाना हुए.

सवर्ण आंदोलन से डरी बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. वो डरी हुई है कि कहीं कोई पीएम मोदी और शाह को काले झंडे ना दिखा दे. महाकुंभ में जो भी कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर आए हैं, उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोक दिया गया है. कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े बदलवा दिए गए.

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं.स्टेट हैंगर में उनकी आगवानी सीएम शिवराज सिंह चौहान, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और मंत्री जयभान सिंह पवैया ने की.

बीजेपी महाकुंभ के लिए जितनी व्यापक तैयारी पार्टी ने की, उतने ही इंतज़ाम पुलिस और प्रशासन ने किए. गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद भोपाल पुलिस अलर्ट पर है. पीएम की सुरक्षा में 5 हज़ार पुलिस वाले तैनात किए गए हैं. 1 आईजी, 4 डीआईजी, 10 एसपी पूरी व्यवस्था संभालेंगे. शहरभर में जगह-जगह नाकेबंदी दी गयी है. कमांड कंट्रोल व्हीकल के साथ 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. इनके साथ 150 मोबाइल और 300 बाइक से पेट्रोलिंग की जा रही है. महाकुंभ स्थल के आसपास की इमारतों पर 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात हैं. साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply