Site icon Yashbharat.com

LIVE: अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक, 11 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा एम्स

images 23

नई दिल्ली। देश के पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार से लगातार नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य को बेहतर करने में लगी हुई है। इस बीच गुरुवार सुबह उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू अटल जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स पहुंचे। 11 बजे एम्स उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा।

Pm मोदी के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, हर्षवर्धन, सुरेश प्रभु, जितेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार चौबे और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी एम्‍स पहुंचे।

उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी एम्स पहुंचे और अटल जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी एम्स जाएंगे।

पिछले 66 दिनों से एम्स में भर्ती अटल जी की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ी और उसके बाद से ही उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

जानकारी के अनुसार उनकी देखरेख में लगी डॉक्टर्स की टीम वाजपेयी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अटल जी के स्वास्थ्य की सूचना के बाद देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक एम्स के डॉक्टरों से वाजपेयी के स्वास्थ्य पर चर्चा की।

 

Exit mobile version