Site icon Yashbharat.com

कटनी में धूमधाम से मनाया गया लाइनमैन दिवस, उत्कृष्ट कार्यों के लिए 50 लाइनकर्मियों का हुआ सम्मान

IMG 20260307 WA0003

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कटनी वृत अंतर्गत 7 मार्च 2026 को लाइनमैन दिवस समारोह धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग के लाइन स्टाफ को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता द्वारा लाइनमैनों के साथ सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए उन्हें विद्युत कार्य करते समय आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं सदैव सुरक्षित तरीके से कार्य करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता अलीम खान ने भी लाइन स्टाफ को अपने अनुभवों के आधार पर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में कुल 50 लाइनकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कटनी वृत के अंतर्गत दशरथ पाण्डेय, शहर वितरण केंद्र को नई दिल्ली में ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने पर विशेष रूप से बधाई दी गई। इस उपलब्धि को कटनी वृत एवं कंपनी के लिए गौरव का विषय बताया गया।

Exit mobile version