Site icon Yashbharat.com

गणेश चतुर्थी 2026: आज भूलकर भी न करें चंद्र दर्शन, लगेगा मिथ्या दोष; जानें अपने शहर में चंद्र दर्शन वर्जित समय

नई दिल्ली। आज देशभर में गणेश चतुर्थी (कलंक चतुर्थी / पत्थर चौथ) का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आमतौर पर चतुर्थी के व्रत में चंद्र दर्शन शुभ माना जाता है, लेकिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करना सख्त वर्जित होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चांद देखने से व्यक्ति पर झूठे आरोप या चोरी का कलंक लगता है (इसे मिथ्या दोष कहा जाता है)।

गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन का वर्जित समय

प्रमुख शहरों में चंद्र दर्शन वर्जित समय सारणी

शहर वर्जित समय (शुरुआत से समाप्ति)
नई दिल्ली 09:06 AM से 08:04 PM
नोएडा 09:01 AM से 08:08 PM
लखनऊ 08:44 AM से 07:56 PM
मुंबई 09:07 AM से 08:41 PM
जयपुर 09:05 AM से 08:17 PM
पटना 08:24 AM से 07:41 PM
वाराणसी 08:33 AM से 07:50 PM
कानपुर 08:45 AM से 07:59 PM
कोलकाता 07:07 AM से 07:32 PM
हैदराबाद 08:41 AM से 08:04 PM
चंडीगढ़ 09:07 AM से 08:06 PM

गलती से चांद दिख जाए तो करें ये अचूक उपाय

पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन चंद्रमा देखने के कारण ही भगवान श्रीकृष्ण पर स्यमंतक मणि चोरी करने का झूठा कलंक लगा था। यदि आज गलती से भी चांद पर आपकी नजर पड़ जाए, तो कलंक दोष से बचने के लिए तुरंत ये उपाय करें:

  1. दोष निवारण मंत्र का जाप करें:

    सिंहः प्रसेनमवधीत्सिंहो जाम्बवता हतः।

    सुकुमारक मारोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकः॥

  2. कंकड़ या पत्थर का उपाय: परंपरा के अनुसार, गलती से चांद देखने पर तुरंत एक छोटा कंकड़ उठाकर चंद्रमा की ओर फेंक दें (इसी वजह से इसे पत्थर चौथ भी कहा जाता है)।

  3. गणेश वंदना व कथा: भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना करें और स्यमंतक मणि की पौराणिक कथा का पाठ करें या सुनें।

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: अब आएगी 3 फिल्मों की महासीरीज, स्टीव जॉब्स से लेकर विराट-अनुष्का तक के दिखेंगे किस्से

Exit mobile version