नाखूनों से जानें हार्ट, लिवर, ब्लड या पोषण की समस्या- ये हैं अहम संकेत
नाखूनों से जानें हार्ट, लिवर, ब्लड या पोषण की समस्या- ये हैं अहम संकेत
लोगों के शरीर में कई ऐसे अंग भी है जो यह बताते है कि आप कितने स्वस्थ हो. जी हां, ऐसे ही आपके सेहत का सबसे बड़ा जासूस कहा जाता है हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाले नाखून को. आपके नाखून के आकार और रंग से आप यह पता लगा सकते है कि आपके शरीर में किस चीज की कमी है. हमारे शरीर के अंदर चल रहे एक्टिविटीज को नाखून (Nail Health) बताते है. आज हम जानेंगे 10 ऐसे ही साइन (Warning Signs) जिससे आप अपनी सेहत के बारे में पता लगा सकते है।
- क्या है साइन?
- गहरी खड़ी रेखाएं : विटामिन B12 और विटामिन D की कमी का संकेत
- सफेद धब्बे या रेखाएं : जिंक की कमी का इशारा
- टूटे नाखून : बायोटिन और कैल्शियम की कमी
- पीले नाखून : फंगल इन्फेक्शन या फिर बहुत ज्यादा धूम्रपान का नतीजा
- सफेद नाखून : लिवर या किडनी की बीमारियों का गंभीर संकेत
- उभरे हुए नाखून : शरीर में ऑक्सीजन के कम स्तर का संकेत
- गड्ढेदार नाखून : सोरियासिस, एक्जिमा या स्किन से जुड़ी अन्य कंडीशन्स
- नीले/बैंगनी नाखून : ब्लड में ऑक्सीजन की कमी (साइनोसिस) का संकेत
- स्पून शेप के नाखून : आयरन की कमी (एनीमिया) का साफ संकेत
- खड़ी धारियां : कभी-कभी यह आयरन की कमी का एक हल्का संकेत
संकेत दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूरी
इनमें से कोई भी संकेत अगर लोगों को नजर आएं तो उन्हें बिना देर किए एक बार संबंधित डॉक्टर से मिलना चाहिए. इन छोटे-छोटे बदलाव से आप अपनी सेहत को लेकर बड़ी जानकारी ले सकते हैं। किसी भी असामान्य लक्षण दिखने पर हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

