Latestमध्यप्रदेश

लाडली बहना योजना: 1.25 करोड़ महिलाओं को अक्टूबर में मिलेगी 41वीं किस्त, अब तक खाते में पहुंचे ₹65,000 करोड़ से अधिक

लाडली बहना योजना: 1.25 करोड़ महिलाओं को अक्टूबर में मिलेगी 41वीं किस्त, अब तक खाते में पहुंचे ₹65,000 करोड़ से अधिक

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना‘ के तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को इस महीने (अक्टूबर 2026) में योजना की 41वीं किस्त मिलने जा रही है। तय नियमों के अनुसार इस किस्त में भी सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अब तक दिए जा चुके हैं 65,396 करोड़ रुपये

योजना की शुरुआत से लेकर अब तक (जून 2023 से सितंबर 2026 तक) कुल 40 किस्तों के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में 65,396 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

  • 40वीं किस्त का ब्योरा: 13 सितंबर 2026 को जारी की गई 40वीं किस्त में 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 महिलाओं के खातों में ₹1,835 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई थी।

  • वार्षिक खर्च: मौजूदा 1,500 रुपये प्रतिमाह की दर से राज्य सरकार पर इस योजना का सालाना खर्च लगभग 22,000 करोड़ रुपये आ रहा है।

राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा लाडली बहना के नाम

लाडली बहना योजना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।

  • वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 23,883 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

  • यह विशाल राशि राज्य के कुल वार्षिक बजट (4.38 लाख करोड़ रुपये) का लगभग 5.4 प्रतिशत हिस्सा है।

शुरुआती अनुमान से दोगुना हुआ बजट

जब फरवरी 2023 में योजना की पहली बार घोषणा और गणना की गई थी, तब इसका वार्षिक वित्तीय भार लगभग 12,000 करोड़ रुपये आंका गया था। उस समय लाभार्थियों को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने की योजना थी। हालांकि, बाद में सहायता राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये और फिर 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिए जाने से इसका वार्षिक बजट शुरुआती अनुमान से दोगुना हो गया है।

Back to top button