तिलक महाविद्यालय कटनी की एन एस एस महिला इकाई की छात्रा कुमारी भारती बर्मन ने हिमाचल में साहसिक शिविर में लिया हिस्सा

IMG 20251222 WA0004

तिलक महाविद्यालय कटनी की एन एस एस महिला इकाई की छात्रा कुमारी भारती बर्मन ने हिमाचल में साहसिक शिविर में लिया हिस्स

कटनी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी की एन एस एस महिला इकाई की छात्रा कुमारी भारती बर्मन ने कटनी जिले से 10 दिवसीय साहसिक शिविर में भाग लेकर कटनी जिले का तथा महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह शिविर हिमाचल प्रदेश में मनाली क्षेत्र में लगा हुआ था ।इस शिविर में उपस्थित रहकर कुमारी भारती ने विभिन्न गतिविधियों को जैसे रॉक क्लाइंबिंग रेप लिंग की जानकारी प्राप्त की। रिवर क्रॉसिंग के विभिन्न तकनीकों को प्राप्त कर कुमारी भारतीअत्यंत प्रसन्न है मनाली से सोलंग वैली तक 14 किलोमीटर की यात्रा उत्साह पूर्वक किया विभिन्न प्रकार के भौतिक प्राकृतिक वातावरण को देखा। वनस्पतियों को देखा यह समस्त जानकारी एन एस एस के माध्यम से प्राप्त होती है ।इस प्रकार कुमारी भारती ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को ऐसे अवसरों का लाभ प्राप्त करने के लिए हिदायत दी। जबलपुर कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर शोभाराम मेहरा डॉ देवांशु गौतम डीआर रूकमणि प्रताप सिंह डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई और डॉ माधुरी गर्ग ने कुमारी भारती के इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें-  MP Rail News: कांचीगुड़ा एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान रामचंद्र यादव ने देवदूत बनकर बचाई जान