एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया में 7 वर्षीय मासूम को बंधक बना कर किशोर ने की मारपीट,देररात खून से लथपथ घर पहुँचा मासूम, मामला दर्ज जांच जार
कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव में एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार यहाँ गांव में एक 7 वर्षीय नाबालिग के साथ 16 वर्षीय किशोर उसे मंगलवार रात 9 बजे घर से बुला कर ले गया लेकिन देर रात तक जब मासूम घर नहीं पहुँचा तब परिजनों ने मासूम की गांव में खोजबीन शुरू की लेकिन उन्हें कोई जानकारी नही मिल पाई। एकाएक मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात 2 बजे मासूम खून से लथपथ हालत में अपने घर पहुँचा उंसके सिर और हाथ पैर में भी चोट के निशान थे। और गला तार से रेतने के कारण निशान बने हुए थे। घायल मासूम के पिता का कहना है कि आरोपी मासूम को मरा हुआ समझ कर उसे छोड़ कर भाग गया था। किसी तरह उनका पुत्र घर पहुँचा। इस घटना से गांव में सनसनी का माहौल है। घटना की सूचना एनकेजे पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए घटना को जांच में लिया है।

