Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestराष्ट्रीय

कटनी के ढीमरखेड़ा में 3 वर्षीय मासूम की हालत गंभीर, घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया

कटनी के ढीमरखेड़ा में 3 वर्षीय मासूम की हालत गंभीर, घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कटनी के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम में शनिवार रात को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां एक 3 वर्षीय मासूम ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

मासूम के पिता पंकज चक्रवर्ती ने बताया कि उनका बेटा राज घर में खेलते समय कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली, तो वे तुरंत मासूम को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।

इस घटना के बाद से मासूम के परिजनों में चिंता का माहौल है। डॉक्टरों का कहना है कि मासूम की हालत गंभीर है, लेकिन वे उसका इलाज कर रहे हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि