Katni Result कोई कांटे फांटे की टक्कर नहीं, संजय पाठक 23 हजार, धीरेन्द्र 45 हजार, प्रणय 20 तथा संदीप 14 हजार की बढ़त से विजय की ओर
Katni Result कटनी में भले ही शुरुआती दौर में भाजपा के प्रत्याशी उतनी बढ़त में नहीं थे जितनी उम्मीद की जा रही थी लेकिन 15 राउंड के बाद भाजपा के चारों प्रत्याशी भारी भरकम लीड के साथ चुनाव में विजय की ओर अग्रसर हैं। कहना अतिश्योक्ति नहीं कि सचमुच में कोई कांटे फाटे की टक्कर नहीं थी।
बहोरीबंद से करीब 18 हजार वोट से भाजपा आगे
विजयरघवगढ 17वे राउंड में 20623 से भाजपा आगे
बड़वारा 19 वे राउंड में 44011 से भाजपा आगे
मुड़वारा 15 वे राउंड 13422 से भाजपा आगे चल रही है।
सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक परिणाम बड़वारा से आ रहे हैं यहां भाजपा के धीरेन्द्र सिंह करीब 45 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं विजयराघवगढ़ से संजय पाठक की लीड करीब 22 हजार तक पहुंच गई है। इसी तरह मुड़वारा से संदीप जायसवाल करीब 14 हजार एवं बहोरीबंद से प्रणय पांडे लगभग 20 हजार वोटों से आगे हैं। बस कुछ ही देर में परिणाम घोषित हो सकते हैं।
परिणाम चार-पांच महीने बाद प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा संदेश है। मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया कि जाति-धर्म के आधार पर राजनीति करने वाले दलों को अब इस गंदी प्रवृत्ति से बाज आ जाना चाहिए। मतदाताओं ने सुशासन, राजनीतिक स्थायित्व, विकास और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर मतदान किया। मध्य प्रदेश ओबीसी बहुल राज्य है लेकिन यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस के जातिवार गणना के झुनझुने को जिस तरह नकार दिया, उसका प्रभाव लोकसभा चुनाव में बिहार और उत्तर प्रदेश सहित तमाम राज्यों में नजर आएगा। जन कल्याणकारी सुशासन, विकास और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की रणनीति के लिए बड़ा झटका है।