Site icon Yashbharat.com

नववर्ष 2026 के स्वागत में कटनी पुलिस अलर्ट, शहर से लेकर गांवों में सघन चेकिंग अभियान

Screenshot 20251229 235720 ChatGPT

कटनी। नववर्ष 2026 के आगमन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा मोर्चा संभाल लिया गया है।
अभियान के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में शहर के सभी थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी मॉल, एनकेजे थाना क्षेत्र के साबा रीजेंसी, स्काई लार्क, माधवनगर थाना क्षेत्र के होटल अरिंदम, टीजीएस, होटल उर्वशी सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान ढाबों, रेस्टोरेंट्स एवं होटलों की भी जांच की गई। शेष क्षेत्रों में जांच अभियान आगामी दिवस जारी रहेगा।
अभियान के दौरान धारा 185 के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, कोतवाली टीआई राखी पांडे, माधवनगर टीआई संजय दुबे, कुठला थाना प्रभारी, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह, एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Exit mobile version