Katni कटनी जिला अस्पताल में उंस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां यह से कोविड पॉजिटिव एक कैदी भाग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर को कटनी जिला अस्पताल में यह भर्ती हुआ था और आज कटनी जिला अस्पताल से 8:30 बजे बाथरूम की खिड़की से भाग गया।
कटनी जिला अस्पताल चौकी में जानकारी लगने पर कटनी कोतवाली टीआई विजय विश्वकर्मा को सूचित किया गया।
कोतवाली टीआई द्वारा उनकी टीम को अलर्ट किया गया तथा कमानिया गेट के पास यह संत कुमार बसोर के पास कैदी मिल गया। कैदी के मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली । उसे वापस कटनी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

