Site icon Yashbharat.com

Katni : स्लीमनाबाद-बहोरीबंद सड़क निर्माण में लापरवाही

road

कटनी। बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्लीमनाबाद से बहोरीबंद सड़क निर्माण में मेसर्स हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है।

जिससे इस सड़क से निकलने वाले राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने यश भारत को एक शिकायत में बताया कि मेसर्स हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी पिछले करीब 7 महीने से ग्राम स्लीमनाबाद से बहोरीबंद तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। बताया जाता है कि इस सड़क से हर समय दुपहिया, तिपहिया और चार पहिया के साथ ही भारी वाहनों आना जाना लगा रहता है। जिससे सड़क पर पूरे समय धूल के गुबार उड़ते रहते हैं।

आलम यह है कि वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क पर उड़ रही धूल की वजह से इस रोड पर निवास करने वाले वाशिंदों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिक मुकेश तिवारी ने निर्माण कंपनी के कर्मचारी पंकज से सड़क के निर्माण के दौरान पानी डालने के लिए कहा गया तो उसके द्वारा यह जबाव दिया गया कि अभी काम चालू है, पानी अभी नहीं डलेगा। नागरिकों द्वारा बार-बार कहे जाने के बावजूद कंसट्रक्शन कंपनी द्वारा पानी नहीं डाला जा रहा है और नागरिकों के साथ अभद्रता से बात की जा रही है।

जिससे क्षेत्रवासियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के नागरिकों ने कलेक्टर शशिभूषण सिंह का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Exit mobile version