Thursday, May 21, 2026
Latest:
katni

Katni News: बंधी से सरस्वाही मार्ग में यातायात हुआ सुगम, जिले की समस्याओं को संज्ञान में लेकर कलेक्टर अवि‍ प्रसाद द्वारा किये जा रहे त्वरित निराकरण के प्रयास

Katni News: जिले की समस्याओं को संज्ञान में लेकर कलेक्टर अवि‍ प्रसाद द्वारा किये जा रहे त्वरित निराकरण के प्रयास।  आम नागरिकों को राहत दिलाने कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है। जिले के लोगों द्वारा उनकी जनसुविधाओं से जुडी समस्याओं के संज्ञान मे लेते हुए उनके निराकरण के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में बिलहरी झिंझरी मार्ग पर पुल के पहले मोड के पहले सडक के दोनों ओर घनी झाडियों के कारण दुर्धटना होने की संभवना संबंधी शिकायत को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा संज्ञान में लेकर लोक निर्माण विभाग (भ/स) के कार्यपालन यंत्री को स्थल का निरीक्षण कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करानें के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग द्वारा स्थल का निरीक्षण करानें के दौरान पाया गया कि झिंझरी, बिलहरी एवं देवगांव मार्ग में कटनी नदी पुल के दोनों तरफ पेड़ों की झाडियां सड़क के शोल्डर में आ जाने के कारण झाडियों की कटाई का कार्य करा दिये जाने के कारण स्थल पर दुर्धटना की संभावना को समाप्त कर दिया गया है। इसी तरह मार्ग के करहियां कलॉ मोड़ पर भी झाडियां कटवाने का कार्य कराया जाकर सुगम यातायात के प्रयास किये जा रहे है।

बंधी से सरस्वाही मार्ग में यातायात हुआ सुगम

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा तहसील स्लीमनाबाद के ग्राम बंधी से सरसवाही एवं सैलारपुर मार्ग मे कीचड होने के कारण आवागमन में परेशानी संबधी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भ/स) कटनी संभाग को शिकायत की जांच कर वस्तुस्थिती से अवगत कराने के निर्देश दिये गए।

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण कराते हुए प्रतिवेदित किया कि स्लीमनाबाद के बंधी ,सरसवाही एवं सैलारपुर मार्ग में मजबूतीकरण के तहत सी.आर.एम तथा डव्ल्यू.बी.एम का कार्य प्रगतिरत होने के कारण मेसर्स डी.के.ककंस्ट्रक्शन द्वारा 5 से 7 किलोमीटर तक शेल्डर का कार्य कराया जा रहा था। अचानक अत्यधिक वर्षा के कारण शेाल्डर की मिट्टी रोड साइड मे आ जाने के कारण बनी कीचड़ एवं फिसलन की स्थिति का निराकरण स्थल को साफ कराकर करा दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम