पाठक वार्ड के शांति भवन में नवरात्र पर्व की धूम, बैठकी पर स्थापित हुई मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा

Picsart 26 10 11 23 22 02 770

पाठक वार्ड के शांति भवन में नवरात्र पर्व की धूम, बैठकी पर स्थापित हुई मां जगत जननी की भव्य प्रतिम

कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के पाठक वार्ड स्थित पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के निवास स्थान शांति भवन में आज शारदेय नवरात्र पर्व की बैठकी पर मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। युवा भाजपा नेता, युवा समाजसेवी एवं युवा उद्योगपति यश पाठक तथा पाठक वार्ड की दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा यहां नवरात्र पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाई जा रही है, जिसकी शुरुआत आज शारदेय नवरात्र पर्व की बैठकी को भव्य दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर की गई है। शारदेय नवरात्र पर्व पर इस बार भी पाठक वार्ड का शांति भवन शहरवासियों की आस्था का केंद्र रहेगा। यहां की बलखंडी माता पहले से ही क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। जहां प्रतिदिन नवरात्र पर्व पर बड़ी संख्या में माता बलखंड़ी को जल अर्पित करने के लिए पहुंचते हैं, वहीं शांति भवन में प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र में नवरात्र पर्व की भव्यता और अधिक बढ़ गई है। पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक, पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, सायना ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती निधि पाठक, युवा उद्योगपति यश पाठक व अतिशा पाठक ने जिलेवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मां जगत जननी से सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।