निगमायुक्त के निर्देश के बाद बरगवां मार्ग में डामर पेच वर्क युद्धस्तर पर जारी, नागरिकों का आवागमन होगा सुग
कटनी – निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा लोक निर्माण शाखा की समीक्षा बैठक में वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त नगर के मुख्य मार्गों की सड़कों की मरम्मत शीघ्र प्रारंभ करने के दिए गए सख्त निर्देश के बाद बरगवां मुख्य मार्ग की पेच वर्क रिपेयरिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि आगामी पर्वों एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए बरगवां से कलेक्ट्रेट मार्ग पर डामर पेच वर्क रिपेयरिंग के साथ ही रोड रेस्टोरेशन के कार्यों को गति प्रदान की गई है।
निगम प्रशासन द्वारा बस स्टैंड से पन्ना मोड़ सहित नगर के अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर भी शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि पर्वों के दौरान नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।











