Breking news -शेर चौक में दिनदहाड़े चाकूबाजी, किराना दुकान का कर्मचारी घायल,बाइक ठीक से चलाने की बात पर विवाद, 12 हजार रुपये छीनने का भी आरोप

file 0000000093a081f4b34be47ece2f64fd

Breking news -शेर चौक में दिनदहाड़े चाकूबाजी, किराना दुकान का कर्मचारी घायल,बाइक ठीक से चलाने की बात पर विवाद, 12 हजार रुपये छीनने का भी आरोप

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के शेर चौक में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बाइक ठीक से चलाने की बात कहने पर दो युवकों ने किराना दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। घटना में कर्मचारी घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल संतोष साहू (30), पिता भोला साहू, निवासी कुशवाहा नगर, कुठला, झंडा बाजार स्थित एक किराना दुकान में काम करता है। वह काम खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान शेर चौक के पास दो बाइक सवार युवकों को उसने ठीक से बाइक चलाने की बात कही। इसी बात पर दोनों युवकों ने उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी और चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।

संतोष का आरोप है कि हमलावर उसके पास रखे 12 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। बताया जा रहा है कि यह रकम उसकी महीनेभर की पगार थी।

घटना के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच करते हुए चाकू से हमला करने वाले दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।