Site icon Yashbharat.com

Katni : रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर गिरोह

unnamed 14

कटनी। रेल पुलिस की गिरफ्त में एक ऐसा चोर गिरोह आया है, जो ट्रेनों के साथ ही घर, मकान व दुकानों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर है। चोर गिरोह में आधा दर्जन से अधिक सदस्य शामिल हैं लेकिन रेल पुलिस के हाथ अभी केवल चार सदस्य ही लगे हैं। जिन्होने आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। इस संबंध में रेलसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनों में चोरी, लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 शातिर बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक यात्री ट्रेनों में बदमाश चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देकर चंपत हो गए थे। पीड़ितों की शिकायत पर जीआरपी प्रकरण दर्ज कर तलाश कर रही थी। इसमें 4 आदतन अपराधी रेल पुलिस हाथ लगे हैं। बदमाशों ने पूछताछ में ट्रेनों में चोरी की आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा किया है। रेलसूत्रों की माने तो बदमाशों ने ट्रेनों के अलावा शहर में भी कुछ जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। बदमाशों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, नगदी, सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामग्री बरामद होना बताया जा रहा है।
जीआरपी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद चोरियों के हुए खुलासे से सामग्री बरामदगी में जुटी हुई। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी डीपी चडार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शीघ्र ही इसमें खुलासा किया जाएगा
सिटी पुलिस भी करे पूछताछ
साऊथ स्टेशन के पास सक्रिय इस चोर गिरोह के कुछ सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं तथा जो चार सदस्य रेल पुलिस के हाथ लगे हैं उन्होने ट्रेनों के अलावा शहर की कुछ दीगर चोरियों में भी अपनी संलिप्तता बताई है। इसलिए कटनी पुलिस को भी चाहिए की वो रेल पुलिस की गिरफ्त में आए चोरी के इन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करें। जिससे शहर की भी कुछ चोरियों से पर्दा उठ सकता है।ग्री बरामदगी में जुटी हुई। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी डीपी चडार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शीघ्र ही इसमें खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version