Site icon Yashbharat.com

Katni: युवक से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

katni desi katta news

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र की बस स्टेण्ड चौकी पुलिस ने बस स्टेण्ड के आटो स्टेण्ड में देशी कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चौधरी मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय चंदन पिता रामकरण चौधरी गतदिवस जब बस स्टेण्ड के आटो स्टेण्ड में देशी कट्टा लेकर घूम रहा था। उसीदौरान मुखबिरों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी।
कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह से मामले में आवश्यक दिशा निर्देश लेकर बस स्टेण्ड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नासिर हुसैन, प्रधान आरक्षक सुजावल सिंह, अवध भूषण दुबे, आरक्षक पुष्पराज सिंह, अभिषेक सिंह व शिवप्रकाश तिवारी के साथ सूचना की तस्दीक के लिए मौके पर पहुंचे तो चंदन एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version