Site icon Yashbharat.com

Katni : बड़गांव में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी

navodaya girl fasi school

कटनी। वेलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पूर्व प्रेमीयुगल के द्धारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में आज सुबह गांव के ही एक युवक व एक युवती का शव एक साथ खेत में लगे जामुन के पेड़ पर फंदे पर लटके देखे गए। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। जंगल में आग की तरह खबर क्षेत्र में फैली तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
ऊधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद युवक व युवती के शव परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाएं हैं। मामला प्रथम द्रष्टया ही प्रेमप्रसंग का समझ में आ रहा है।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बड़गांव निवासी 20 वर्षीय राजाराम पिता रामरतन पटेल व 18 वर्षीय राखी पिता कमलेश रैकवार के शव आज सुबह खेत में लगे जामुन के पेड़ में फांसी के फंदे पर एक साथ लटके देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
खबर में जंगल में आग की तरह क्षेत्र में फैली तो भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल में एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही रीठी थाना प्रभारी अजय राजोरिया भी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना, पंचनामा कार्रवाई के बाद युवक व युवती के शव फंदे से उतरवाए और उन्हे परीक्षण के लिए रीठी अस्पताल भिजवाया।
मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा होने तथा वेलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना को लेकर गांव सहित क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी सरगर्म है। ग्रामीण अपने-अपने तरह से घटना की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है।
मर्ग कायम कर जांच जारी-एएसपी
एएसपी संदीप मिश्रा ने कहा कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि राजाराम व राखी के प्रेमप्रसंग की जानकारी लगने के बाद उन्हे प्रताड़ित तो नहीं किया गया। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version