लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,माधवनगर पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल की जब्त

 

लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,माधवनगर पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल की जब्

कटनी। माधवनगर थाना पुलिस ने लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को निवार निवासी अंजू बर्मन पिता शंकर बर्मन ने थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर करीब एक बजे वह मोबाइल देख रहा था, तभी कुम्हार मोहल्ला निवासी विक्की कोल अपने साथी जय चौहतवान के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। दोनों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद छीन लिए तथा मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

शिकायत पर माधवनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की तत्परता से दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कोल पिता कैलाश कोल, उम्र 23 वर्ष तथा जय चौहतवान पिता रामसुजान, उम्र 34 वर्ष, दोनों निवासी कुम्हार मोहल्ला माधवनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका: कार्रवाई में सउनि राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक विनोद विश्वकर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, राजेश साहू, विजय सिंह, मणि सिंह एवं रोहित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version